रंग – ए – सुखन

1 0
Read Time3 Minute, 39 Second

ज़िंदगी के कितने बेहतरीन है रंग,
दबीज़ जुनून -ए -सफर का है रंग।

चढ़ रहा मुझे पे आफताब का रंग,
इनायते – एजाज़ सनम का रंग।

कुछ खुदी का कुछ बे-खुदी का रंग,
दिल पे दर्द – ए -तन्हाई का रंग।

प्यार गया तो कैसे मिलते दो रंग,
रंग हो मजनू और लैला पे बरसे रंग।

आंखों में घुंटे जाफरानी का रंग,
बादल से बरसे आशिकी का रंग।

हर्फ आंसू खामोश ओस के रंग,
गुलाबी यादों मे गुलाब का रंग।

ओस में डूबी जवानी का रंग,
हरे पत्तो पे है गौहर का रंग।

फूलों की कियारी खुशबू के रंग,
भेजी है कलियां बागों का रंग।

उनकी याद के है ये सारे रंग ,
दर्द फूलों की तरह महके रंग।

खामोश तस्वीर आवाज़ का रंग,
लफ़्ज़ों मै चुप्पी विरानी का रंग।

लहज़े का रंग लफ्जों का रंग,
कलाम मैं सूफी सियाही का रंग।

कहीं अबीरकी खुशबू गुलाल का रंग,
ज़मीन का रंग वही आसमान का रंग।

इश्क का रंग मोहब्बत का रंग,
मेरे लहू मैं हिनाई पा का रंग।

मेहरबा रात , महकती रात का रंग,
चांद की चांदनी अंदाज का रंग।

अपनी ही तस्वीर और अपना ही रंग,
खिल रहा जोहर -ए -तौकीर का रंग।

मिस्रा -ए -उल्ला इबादत का रंग,
कासनी ख्वाब मैं घुले यादों का रंग।

तितलीयों का रंग झूमते बादल का रंग,
उड़ता आंचल और आजादी का रंग।

अजब रंग गजब रंग बेवफाई का रंग,
अंग अंग से बरसे शोल्रो का रंग।

मैखाने का रंग , पैमाने का रंग,
साकी की आंखों मै जुदाई का रंग।

खत्म हुआ गर्दिश-ए -तकदीर का रंग,
आइना-ए-नाम-ओ नुमूद का रंग।

एक चेहरा तमाम सुर्ख मरहम का रंग,
गम के हर इक जर्द गम का रंग।

रूबाब-ए -दिल ग़ज़ल का रंग,
गालिब का रंग , फराज़ का रंग।

बहारों का रूप तेरी नजर का रंग,
इश्क ने हजार फरोग -ए -रंग।

मेरे आंखों मैं तेरे ख्वाब का रंग,
धुंद में चलते ख्वाइशों का रंग।

होली मैं जैसे कोई उड़ाए रंग,
हर रंग से मिलता जुलता मेरा रंग।

होली के अब बहाने छिड़का है रंग,
करिश्मे हवा-ए-विसाले सूखन का रंग।

सतरंगी हवा पे अब बरसे है रंग,
जाहिर हो रहे कैफियत के रंग।

फलक के,खल्क के, हैरत का रंग,
बदलने लगा है नकाब का रंग।

छुपे नहीं छुपाता इ’ताब का रंग,
बदल रहें है भाई अब दुनिया के रंग ।

सात सुरों के साज का रंग ,
दिल की मद्धम आवाज़ का रंग।

कभी उतरे जो मेरे पोशाक के रंग,
दुनिया देखेगी मेरे खाक का रंग ।

रुख़-ए-रौशन जमाल का रंग,
सूखे होटों पे आगाज का रंग।

हर एक लब पे है रंग -ए -सुखन,
धड़कनों के ताल पे कलम का रंग।

# बिजल जगड
मुंबई घाटकोपर

matruadmin

Next Post

आत्म विश्वास

Sun Jun 13 , 2021
मुसीबत का पहाड़, कितना भी बड़ा हो। पर मन का यकीन, उसे भेद देता है। मुसीबतों के पहाड़ों को, ढह देता है। और अपने कर्म पर, जो भरोसा रखता है।। सांसारिक उलझनों में, उलझा रहने वाला इंसान। यदि कर्म प्रधान है तो, हर जंग जीत जायेगा। और हर परस्थितियों से […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।