
जीवन सदैव संघर्ष है
यह स्वीकार लो जरूर
सदा आराम मेँ रहना
होती है भारी एक भूल
संघर्ष का कठिन रास्ता
जीवन को कुंदन बनाता है
वही विकास के रास्ते पर
हमको लेकर जाता है
जिंदगी में इसी संघर्ष से
खुशहाली का रंग आता है
अच्छा ही अच्छा होता है
बुरा कभी नही होता है।
श्रीगोपाल नारसन

