
हिन्दी की पत्रकारिता ने
छुए नित नए आयाम
गणेश शंकर विद्यार्थी है
इसमे सबसे ऊंचा नाम
मिशनरी पत्रकारिता के
वे ही असली जनक थे
देश की आजादी के
पत्रकार भी नायक थे
लेकिन घटते मूल्यों से
पत्रकारिता आहत हुई
सच्चाई दम तोड़ रही
चापलूसी आबाद हुई
मीडिया मे खबरों के
दाम अब लगने लगे
सच्ची खबरों के किस्से
दफन अब होने लगे
हिन्दी पत्रकारिता जब
मिशनरी बन जायेगी
झूठ दम तोड़ देगा तब
सच्ची ख़बर ही आएगी।
#श्रीगोपाल नारसन

