
राम सबको प्रिय रहें
ऐसा चुने हम मार्ग
मर्यादा की रक्षा करें
करे राम का ध्यान
मन वचन कर्म से
बने हम सत्यानुगामी
राम चरित्र सबसे बड़ा
हो उनके हम अनुगामी
मन्दिरो में भी रहे राम
चौराहों पर भी हो राम
प्रेरक है राम का नाम
राम सभी को भाता है
ह्रदय में सबके बसता है
राममय राम बनाता है।
#श्री गोपाल नारसन

