इस सवाल पर लोगों द्वारा किए गए चुनिंदा कमेंट्स यहां पढ़वा रहे हैं..पढ़िए हिन्दी माध्यम वालों का दर्द….
-किशनसिंह ने लिखा-‘बिलकुल परेशानी हुई,ये हमारी शिक्षा व्यवस्था की नाकामी है कि 12वीं तक साइंस पढ़ने वाले हिन्दी में पढ़ते हैं,लेकिन बीएससी इंग्लिश में करते हैंl ऐसे में प्राइवेट सेक्टर में तो आप नौकरी सोच भी नहीं सकतेl शुरू से सारे विषय इंग्लिश में पढ़ाए जाने चाहिएl`
-पवन कुमार अच्छी इंग्लिश में अपना हिन्दी का दर्द बताते हैंl वो कहते हैं-‘इंग्लिश में न बोल पाने की वजह से मुझे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ाl मर्चेंट नेवी का एग्जाम देते हुए इंग्लिश में जवाब न दिए जाने की वजह से मेरा सिलेक्शन नहीं हो पाया थाl ‘
-नसीम अहमद ख़ान लिखते हैं-‘बचपन से हिन्दी में पढ़ाई की थीl एग्जाम में अच्छे से लिख नहीं पाता थाl लिखते हुए इंग्लिश के शब्द ही नहीं मिलतेl इंग्लिश में बात करने में झिझक महसूस होतीl मैंने ऐसा पाया कि जो हिन्दी बोलते हैं,उनको समाज में थोड़ा कमतर समझा जाता हैl आप फेसबुक पर देखिए,जो लोग इंग्लिश में पोस्ट डालते हैं उन्हें काफी अटेंशन दी जाती हैl ‘
-शफीकउर रहमान खान ने लिखा-‘जब मैं पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहा था,तब मेरे कुछ साथी और टीचर्स मेरा मज़ाक उड़ाते थेl मैं जब इंटरव्यू के लिए गया,तब भी खुद के इंग्लिश न बोल पाने को मैं कभी नहीं भूल सकताl ‘
-भावेश झा लिखते हैं-‘स्कूली दिनों में इंग्लिश के उच्चारण के कारण मेरा मज़ाक बनाया जाता था,जब मैं पुणे के सिम्बायोसिस युनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन के लिए गया तो अंग्रेजी नहीं बोल पाता थाl फिर मैंने शिक्षक दिवस पर हिन्दी में भाषण दिया,जिसे सबने सराहाl मेरे अच्छे भाषण की वजह से लोग मुझे जानने लगेl अगर आत्मविश्वास हो तो आप हिन्दी के सहारे भी अपनी जगह बना सकते हैंl’
-कृष्णा फेसबुक पर लिखते हैं-‘बस पूछिए मत,बहुत दर्द झेलना पड़ता हैl जो लोग हिन्दी का गुणगान करते हैं,मैंने ऐसे लोगों को इंग्लिश को सपोर्ट करते देखा हैl ‘
-शैतान सिंह कहते हैं-‘कई बार ऐसा लगता है कि,काश हम इंग्लिश मीडियम में पढ़े होते,क्योंकि जब हिन्दी से इंग्लिश मीडियम में जाते हैं तो बाकी साथियों की तरह हम सब कुछ समझ पातेl ‘
-विवेक चंद्रा ने लिखा-‘हिंदी मीडियम में पढ़ने से अच्छा है कि ज़ाहिल ही रहेंl हिन्दी मीडियम में पढ़कर आप उच्च शिक्षा भले ही हासिल कर लें,लेकिन भारत में इससे काम नहीं चलेगाl भारत में इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई सिर्फ अमीरों के लिए है,जो शासक हैं वो इसे अच्छे से समझते हैंl ‘
(आभार-वैश्विक हिन्दी सम्मेलन)
————————————#विजय कुमार मल्होत्रा