हिंदी में सुनाई भारत-जापान के रिश्तों की कहानी डॉ. मिजोकामी ने

13b59167-ff1c-42db-8ccf-a7f878ac1361 - Copy
मुंबई l

जापान के हिंदी तथा पंजाबी,बांग्ला,सिंधी आदि भारतीय भाषाओं के विद्वान तथा ओसाका विश्वविद्यालय (जापान) के पूर्व प्राध्यापक डॉ.तोमिओ मिजोकामी ने बैंक ऑफ बड़ौदा के मुंबई स्थित प्रशासकीय कार्यालय में `भारत-जापान के आर्थिक एवं सांस्कृतिक इतिहास तथा वर्तमान परिप्रेक्ष्य` विषय पर हिंदी में ९० मिनिट व्याख्यान दिया। भारत-जापान के संबंधों को लेकर इस व्याख्यान में उन्होंने अतीत से लेकर अब तक के भारत-जापान के रिश्तों की कहानी और उनके उतार-चढ़ाव,उनके बनने-बढ़ने की कहानी का शाब्दिक चित्रांकन किया। संपूर्ण व्याख्यान पूरी तरह हिंदी में था,अंग्रेजी का शायद ही कहीं कोई शब्द आया होगा। इस अवसर पर वैश्विक हिंदी सम्मेलन(मुंबई) के निदेशक डॉ. एम.एल. गुप्ता ‘आदित्य’ ने उनसे लंबी बातचीत की।
(साभार-वैश्विक हिंदी सम्मेलन,मुंबई)

matruadmin

Next Post

तुम्हारा मौन

Thu Dec 7 , 2017
तुम्हारे मौन से मेरी बातों का टकराना, बिन शब्दों में न जाने कितनी आशाओं का रह जाना, संभव नहीं प्रत्यक्ष मिलन तो, आकर स्वप्नलोक में मिल जाना, कुछ अपनी कह जाना, कुछ मेरी भी सुन जाना, भीतर व्याकुलता मन ही मन है कुछ रिसता, न कोई बंधन न कोई रिश्ता, […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।