
फ़ाग का पहला रंग
लगे प्रभु के संग
फ़ाग का दूसरा रंग
लगे बुजुर्गों के संग
फ़ाग का तीसरा रंग
नारी सम्मान के संग
फ़ाग का चौथा रंग
बच्चों की मुस्कान संग
फ़ाग का पांचवा रंग
देश की रक्षा के संग
फ़ाग का छठा रंग
शहीद की याद संग
फ़ाग का सातवां रंग
जनकल्याण के संग
ऐसी मनाओ होली
खूब करो रंग ठिठोली।
#श्रीगोपाल नारसन

