मोहब्बत का प्रतीक

बहुत कुछ मैंने तुम्हें
आज दिलसे कह दिया।
आप इसे दिल पर
अपने मत लेना।
नादान हूँ मैं बहुत
इसलिए गलतियाँ कर देता हूँ।।

गुजर गये दिन महीने
और सालों साल।
अब बस कुछ साल महीने
या दिन ही मानो बाकी है।
जो हँसते खेलते आपकी
दुओ से निकल जायेंगे।
पर अपनी जिंदगी को
यादगार बना जायेंगे।।

मोहब्बत मोहब्बत सुनकर हम
ताजमहल तक आ पहुंचे है।
क्या इसे बड़ा भी कोई
दूसरा मोहब्बत का प्रतीक है?
जिसे मोहब्बत करने वाले
अपने को अगल बता सके।
और बुझे हुए मोहब्बत के
दियो में तेल भर सके।।

न दिल लगता है
न जी लगता है।
बस यादों का अब
दिलमें अंबार लगता है।
इसलिए दिल भरा भरा सा
आज कल हमें लगत है।
जो न कह सकता है और
न जुबा से व्या कर सकता है।।

तेरी यादों को लेकर मैं
ताजमहल पर गया था।
शायद मुझे कोई तेरा
पैग़ाम मिल जाये।
और मोहब्बत का फिरसे
मुझे एहसास हो जाये।
और तेरी याद में फिरसे
एक नया ताजमहल बन जाये।।

हमने तो चाहत से ही
एक ताज महल।
दिलमें कब से बना रखा है
देर तो अब मुमताज की है।
जो मुझे ख्याबों से निकलकर
हकीकत में मिल जाये।
और दिल के ताजमहल में
रहने को वो आ जाये।।

मोहब्बत होती है अगर
तो कुछ तो खोना पड़ता है।
कभी कभी मोहब्बत में भी
कुछ लोग गलत कर देते है।
और वो मोहब्बत के
बड़े दुश्मन बन जाते है।
और प्यार करने वालो को
एक दूसरे से जुदा कर देते है।।

ख्व़ाबों में मोहब्बत का आशियाना
बनाना अलग बात है।
हकीकत में मोहब्बत करना
उस से बड़ी बात है।
और सबसे बड़ी बात तो
मोहब्बत को दिलसे निभाना है।
तभी तो अपनी मोहब्बत को
तुम खुद जिंदा रख पाओगें।।

लूटा कर सब अपना
फिर भी जिंदा हूँ।
दस्ता मोहब्बत की
आज भी लिखता हूँ।
कैसे लोग भूल जाते है
अपने आप को।
जो मोहब्बत को
खेल समझते है।।

मोहब्बत मौसम के
अनुसार नहीं की जाती।
न मोहब्बत की कोई
योजना बनाई जाती है।
ये तो आँखों के मिलन
और दिलकी गैहराईयों में।
उतरने से किसी के साथ
अपने आप हो जाती है।।

जय जिनेंद्र देव
संजय जैन मुंबई

matruadmin

Next Post

परहित

Sat Mar 27 , 2021
स्वहित को भूलकर परहित रखिए ध्यान जीवन के हर मोड़ पर स्वयं को निमित्त जान करने वाला कोई ओर है फिर कैसा अभिमान हम तो केवल कठपुतली नचाता हमे भगवान झूठ फरेब किस काम के सिर पर चढ़ता पाप जब करनी का दंड मिले अकेला करे सन्ताप।#श्रीगोपाल नारसन

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।