
अपेक्षा किसी से करो नही
सहायता किसे से मांगो नही
स्वयं की शक्ति को पहचानो
अपनी अन्तरात्मा को जानो
अपनी सहायता जो खुद करते है
परमात्मा उनकी शक्ति बनते है
यह शक्ति परमार्थ के लिए हो
जगत के कल्याण के लिए हो
इससे सुखद राह बन जाएगी
समस्याएं सब हल हो जाएंगी
ईश्वरीय कृपा स्वतः हो जाएगी
जीवन मे नई बाहर आ जाएगी।
#श्रीगोपाल नारसन

