
जीवन बहुत अनमोल है
रखिए इसे सम्भाल कर
जरा जरा सी बात पर
जीवन खतरे मे डालकर
एक बार जीवन गया
फिर हाथ न आएगा
आत्मा कष्ट भोगेगी
प्रभु नाराज हो जायेगा
आत्महत्या करना
एक जघन्य अपराध है
जो जीवन से हार गया
हो जाता वह बर्बाद
क्रोध विवेक हर लेता है
स्वयं से पाप कराता है
शांत चित रहना सीखो
पुण्य कर्म करना सीखो
जीवन सबका बचाना सीखो।
#श्रीगोपाल नारसन

