
समय नही है भाई
अब कह नही सकते
स्वयं को स्वयं से दूर कर
अब रह नही सकते
जो समय मिला है
उसे सार्थक बना लो
प्रभु याद में रहते हुए
घर को मंदिर बना लो
सबसे से पहले मन की
साफ सफाई कीजिए
जो द्वेष भाव बसे है
उन्हें समाप्त कीजिए
विकारो का त्याग कर
धारणा शुद्ध कीजिए
मन की व्यर्थता को
मन से ही दूर कीजिए।
#श्रीगोपाल नारसन

