
लालच करना ठीक नही
लालच बनाता है बेहाल
लालच बुरी बला भाई
इसमें अपना अहित जान
पांच विकारो में शामिल यह
लालच आते ही बुद्धि हरती
इसी से गिरता मान सम्मान
आपराधिक प्रवर्ति बढ़ती
अपनो को यह गैर बनाता
गुण जरा भी इसको न भाता
सदा स्वयं को बुरा बनाता
अच्छा यह कभी न कहलाता
छोड़ लालच जो निर्लोभी हो जाता
परमात्मा भी उनसे खुश हो जाता।
#श्रीगोपाल नारसन

