
अंग्रेजी का दामन छोड़ो
अब हिंदी की जय बोलो
हिंदी अब गुलाम नही है
किसी की मोहताज नही है
सत्ताधीशों तुम भी बोलो
हिंदी देश की शान बनेगी
भारत की पहचान बनेगी
संसद में सब हिंदी बोलो
अपनी मातृभाषा में बोलो
स्वदेशी भाषा से नाता जोड़ो
हिंदी से अब मुहं न मोड़ो
अब हिंदी सम्मान बनेगी
देश का अपने मान बनेगी।
#श्रीगोपाल नारसन

