
परमात्मा की गज़ब लीला
गज़ब प्रकृति की कहानी है
चाटकर पानी पीता है जो
वही जीव बस मांसाहारी है
घुट भरकर पानी पीना
शाकाहार से जीवन जीना
यही एक मानव निशानी है
अहिंसा भाव की कहानी है
मानव होकर न मांसाहार करे
प्रकृति के विरुद्ध कभी न चले
जब आचरण में होगी अहिंसा
जीवन मे भी न होगी हिंसा।
#श्रीगोपाल नारसन

