
मौन साधे समय खड़ा है
सवाल उससे भी बड़ा है
क्या ख़ता हुई है हमसे
कोरोना मौत सा तना है
कोई उपाय सूझता नही
राह कोई दिखती नही
काम ठप्प सबका पड़ा है
देश चिंतित सा खड़ा है
इस चिंता से उभार दो
कोरोना संकट उतार दो
हम तो है सब तेरे बच्चे
प्रभु धरा पर अवतार लो।
#श्रीगोपाल नारसन

