
संक्रमण का काल चल रहा
समय बड़ा विकराल चल रहा
सावधानी अपनाना बहुत जरूरी
घर से मत निकलो गैर जरूरी
मास्क को अपना साथी बना लो
एक दूसरे से दो गज दूरी बना लो
समय समय पर हाथ भी धो लो
अपनी रोग प्रतिरोधकता बढ़ा लो
कोरोना फिर कुछ न कर पाएगा
निराश हो द्वार से ही लौट जाएगा
स्वस्थ रहने का बस यही राज है
आगे सब कुछ परमात्मा के हाथ है।
#श्रीगोपाल नारसन

