
भाई बहन के प्यार का
भैयादूज पवित्र त्यौहार
भाई की सुख सम्रद्धि को
बहन उड़ेलती सारा दुलार
टीका लगाकर माथे पर
करती भाई की मंगल कामना
परमात्म कृपा भाई पर रहे
करती रोज़ यही साधना
पवित्र रिश्ता भाई बहन का
स्वार्थ के कोई स्थान नही
दोनो एक दूजे के हितेशी
द्वेष भाव की बात ही नही
बहन रहे खुशहाल सदा
भाई करता बस यही दुआ।
#श्रीगोपाल नारसन

