
कहां अयोध्या है नेपाल में
ओली जी हमको समझाओ
एक गांव को अयोध्या बताकर
दुनिया को यूं न भरमाओ
चीन तुम्हारे सिर पर बैठा
तुम्हें विवेकहीन बना रहा
भारत पर सांस्कृतिक आक्रमण
अयोध्या झुठलाकर करा रहा
राम के अस्तित्व को झुठलाकर
तुम कैसे अस्तित्व में रह पाओगें
जो हश्र हुआ था रावण का
वैसा ही अपना भी कराओंगे।
#श्रीगोपाल नारसन

