
मन के सुंदर विचारों से
जीवन मे प्रकाश फैलाओ
जो तमस से जूझ रहा है
उसकी भी ज्योति जलाओ
ज्ञान की ज्योति जलने से
तमस का समूल पतन होगा
कलियुग अवसान पाएगा
सतयुग का फिर उदय होगा
इसी संधिकाल में अब
विपदाएं आ रही है भारी
कही कोरोना सता रहा है
कही हिंसा की गूंज है जारी
इन्ही सबसे परिवर्तन होगा
नई दुनिया का आगमन होगा।
#श्रीगोपाल नारसन

