महर्षि वाल्मीकि: खगोल और ज्योतिष के प्रकांड पंडित

आश्विन माह में शरद पूर्णिमा के दिन महर्षि वाल्मीकि का जन्म हुआ था। वाल्मीकि वैदिक काल के महान गुरु, यथार्थवादी और चतुर्दशी ऋषि हैं। महर्षि वाल्मीकि को कई भाषाओं का ज्ञान था। संसार का पहला महाकाव्य रामायण लिखकर आदि कवि होने का गौरव पाया। वाल्मीकि ने कठोर तप के पश्चात महर्षि की पदवी हासिल की। उनके द्वारा रचित रामायण को पढ़ें तो पता चलता है कि महाग्रंथ में प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं के समय पर आकाश में देखी गई खगोलीय स्थितियों का विस्तृत एवं सारगर्भित उल्लेख है। यथेष्ठ, महर्षि वाल्मीकि खगोल विद्या और ज्योतिष शास्त्र के भी प्रकांड पंडित माने गए।

अवतरण, जब माता कौशल्या ने श्रीराम को जन्म दिया उस समय सूर्य, शुक्र, मंगल, शनि और बृहस्पति ग्रह अपने-अपने उच्च स्थान में विद्यमान तथा लग्न में चंद्रमा के साथ बृहस्पति विराजमान था। यह वैदिक काल से भारत में ग्रहों व नक्षत्रों की स्थिति बताने का तरीका रहा है। बिना किसी परिवर्तन के आज भी यही तरीका भारतीय ज्योतिष का मूलाधार है।

प्रसंग, मान्यताएं है कि महर्षि वाल्मीकि कश्यप और अदिति के नौंवे पुत्र प्रचेता की पहली संतान हैं। उनकी माता का नाम चर्षणी और भाई का नाम भृगु था। कहा जाता है कि इन्हें बचपन में एक भील चुरा ले गया था जिससे इनका लालन-पालन भील प्रजाति में हुआ। इसी कारण, वह बड़े हो कर डाकू रत्नाकर बनें और जंगलों में अपना काफी समय बिताया। रत्नाकर परिवार का पालन करने के लिए लूटपाट करते थे। एक बार उन्हें निर्जन वन में नारद मुनि मिले तो रत्नाकर ने उन्हें लूटने का प्रयास किया। तब नारद जी ने रत्नाकर से पूछा कि तुम यह निम्न कार्य किसलिये करते हो। इस पर रत्नाकर ने जवाब दिया कि अपने परिवार को पालने के लिए। इस पर नारद ने प्रश्न किया कि तुम जो भी इतने अपराध जिस परिवार के लिए करते हो क्या वह तुम्हारे पापों का भागीदार बनने को तैयार होंगे? यह जानकर वह स्तब्ध रह जाता है। नारदमुनि ने कहा कि हे रत्नाकर यदि तुम्हारे परिवार वाले इस कार्य में तुम्हारे भागीदार नहीं बनना चाहते तो फिर क्यों उनके लिये यह पाप करते हो। इस बात को सुनकर उसने नारद के चरण पकड़ लिए।

बाद डाकू का जीवन छोड़कर तपस्या में लीन हो गए। जब नारद जी ने इन्हें सत्य के ज्ञान से परिचित करवाया तो उन्हें राम-नाम के जप का उपदेश भी दिया था। परंतु वह राम-नाम का उच्चारण नहीं कर पाते तब देव ऋषि नारद ने विचार करके उनसे मरा-मरा जपने के लिये कहा। मरा रटते-रटते यही राम हो गया। निरन्तर जप करते-करते हुए वह ऋषि वाल्मीकि बन गए। उतरोक्त्तर, एक पक्षी के वध पर जो श्लोक महर्षि वाल्मीकि के मुख से निकला था। वह परमपिता ब्रह्मा जी की प्रेरणा से निकला था। यह बात स्वयं ब्रह्मा जी ने उन्हें बताई थी। उसी ब्रह्म ज्ञान के बाद ही उन्होने महाकाव्य रामायण की रचना की थी। जो आज भी युगिन से ब्रह्मांड का पुण्य मार्गदर्शक बनकर जंग का तारणहार हैं।

महाकाव्य की सत्यता, कर्तव्यता, जीवन वृत्तांता, मौलिकता, मर्यादा, मान्यता, ग्राहिता, वैज्ञानिकता और भौगोलिकता इत्यादि से स्पष्ट है कि राम कोई मिथक नहीं, न ही रामायण कोई कल्पना की किस्सागोई है। दशरथ नंदन रघुकुल के 64 वें यशस्वी मर्यादा पुरुषोत्तम नरेश थे। आदिकवि आचार्य वाल्मीकि ने अयोध्या के राजा के रूप में श्रीराम का राज्यारोहण होने के बाद रामायण का अलंकृत करने का श्री गणेश कर दिया था। इस वाल्मीकि कृत महाग्रंथ में श्रीराम का जीवनचरित संस्कृत के 24 हजार श्लोकों के माध्यम से मानस किया गया है। स्मृति, रामायण में उत्तकांड के अलावा छ: और अध्याय हैं: बालकांड, अयोध्या कांड, अरण्य कांड, किष्किंधा कांड, सुंदर कांड तथा युद्धकांड राम दर्शन का जीवंतमान सरोवरक हैं। स्तुत्य, रामलीला की सांगोपांग कालजयीता अंतस में अजर-अमर रहकर तपोनिष्ठा के सजदे में दिव्य महर्षि वाल्मीकि के श्री चरणों में बारम्बार शीस नवाती है। मीमांसा आप सभी को योगविशिष्ट, दूर दृष्टि, रचियता तथा देव महर्षि वाल्मीकि जयंती की कोटिश: मंगलकामनाएं…!

#हेमेन्द्र क्षीरसागर,

लेखक, पत्रकार व विचारक

matruadmin

Next Post

दिल तुम्हारे बिन अब लगता नहीं

Sat Oct 12 , 2019
दिल तुम्हारे बिन अब लगता नहीं | कैसे समझाऊं इसे,समझता नहीं || दिल लगाने का हस्र होता है क्या | ये इतना बुद्धू है कुछ जानता नहीं || कितना जिद्दी हो गया है मेरा दिल | जिद्द करता रहता है ये मानता नहीं || तुम्हारी धडकनों को ही सुनता है […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।