एक मिनट में मिल गई 2029 छात्रों को डिग्री


भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानि आई आई टी रुड़की के शुक्रवार को हुए दीक्षांत समारोह में एक मिनट में 2029 छात्र छात्राओं को दीक्षित कर डिग्री प्रदान कर दी गई।जबकि ये सभी छात्र छात्राएं राष्ट्रपति के हाथों डिग्री लेने का सपना सँजोकर आये थे।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केवल मैडल व अवार्ड ही चन्द छात्र छात्राओं को मंच पर बुलाकर प्रदान किये।इस अवसर पर अपने सम्बोधन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि यहां से उपाधि प्राप्त युवाओ का भविष्य असीम सम्भवनाओ से भरा है।उन्होंने कहा कि यहां के विद्यार्थियों का कैरियर बहुत बेहतर है और वे देश व समाज की सेवा अच्छे ढंग से कर सकते है।उन्होंने आईआईटी जो कभी इंजीनियरिंग कॉलेज हुआ करता था के स्वर्णिम इतिहास व राष्ट्र के प्रति इस संस्थान के योगदान की भी चर्चा की।राष्ट्रपति कोविंद ने ए एन खोसला को याद करते हुए भाखड़ा ,हिमकुड़ बांध में उनकी भूमिका का स्मरण किया।उन्होंने भूकम्प के क्षेत्र में जयकृषणा के योगदान का भी जिक्र किया।राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा पर खर्च होने वाला धन टैक्स के रूप में लोगो की जेब से आता है इसकारण विद्यार्थियों को कैरियर के दौरान अपने देश और समाज का ऋण चुकाने के लिए आगे आना चाहिए।उन्होंने आईआईटी निदेशक से पूर्व विद्यार्थियों से संस्थान के लिए सेवाएं लेने की बात कही ।उन्होंने आईआईटी के इसरो के साथ मिलकर काम करने को एक बड़ी उपलब्धि बताया व लड़कियों के लड़कों से आगे बढ़ने को एक शुभ संकेत कहा।उन्होंने चन्द्रयान -2 के मिशन को 98 प्रतिशत सफल बताते हुए संस्थान से सामाजिक दायित्व निर्वहन करने के लिए भी नसीहत दी।राष्ट्रपति व मानव संसाधन मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के सम्बोधनों में आईआईटी रुड़की द्वारा 5 गांव को गोद लेकर वहां विकास कार्य कराने के दावे किसी को भी हजम नही हुए।सपत्नीक दीक्षांत समारोह में आये राष्ट्पति की पत्नी का संस्थान निदेशक स्वागत करना ही भूल गए।जबकि मानव संसाधन मंत्री डॉ निषंक ने देश की प्रथम महिला को पूजनीय कहकर संबोधित किया।राष्ट्रपति आगमन से डेढ़ घन्टा पहले ही दीक्षांत सभागार में बंधक बना दिये गए श्रोताओं को वाशरूम तक नही जाने दिया गया।स्वयं ही निदेशक व स्वयं ही बोर्ड ऑफ गवर्नर की भूमिका निभा रहे अजीत कुमार चतुर्वेदी ने खुद ही दीक्षांत समारोह शुरू करने की घोषणा की और खुद ही एक मिनट में 2029 छात्र छात्राओं को एक साथ उन्हें खड़ा करके दीक्षित कर दिया।मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ निशक ने 172 वर्ष के आईआईटी इतिहास पर प्रकाश डालते हुए 24 देशो के बच्चों को यहां आकर पढ़ने व डिग्री लेने को ऐतिहासिक घड़ी बताया।उन्होंने हिमालय की सुरक्षा के लिए सकारात्मक उपाय खोजने व नई शिक्षा नीति से बदलते स्वरूप पर भी चर्चा की।मुख्य मंत्री त्रिवेंद्र रावत ने भूकम्प की पूर्व भविष्य वाणी को लेकर चर्चा की तो तनाव खत्म करने के लिए योग के रास्ते पर चलने का आह्वान किया।इस अवसर पर राज्यपाल बेबी रॉनी मौर्य भी मौजूद रही लेकिन उन्होंने दीक्षांत समारोह को सम्बोधित नही किया।समारोह तक पहुंचने के लिए पत्रकारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।निमन्त्रण पत्र होने पर भी कइयो को प्रवेश के लिए सुरक्षा कर्मियों से उलझते देखा गया।सभागार में प्रवेश से पहले ही प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कैमरे व मोबाईल बहार जमा करा लिए गए जिसकारण फोटो व वीडियो के लिए मीडिया को आईआईटी प्रशासन पर निर्भर रहना पड़ा।

matruadmin

Next Post

माथा चूम आता हूं

Sat Oct 5 , 2019
इश्क़ में पावनता की जन्नत कुछ ऐसे घूम आता हूं महबूब को भर कर बाहों में, मैं माथा चूम आता हूं उनको पाने की जिद केवल इतनी थी उनके करीब आकर के उनकी सांसे गिरने थी उनको छूकर ही केवल मैं खुद को भूल जाता हूं महबूब को भर कर […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।