
ले देके सब सुफडासाफ हो जाना है
उनका हरेक गुनाह माफ हो जाना है।
गरीब न्याय मांगने जायेगा जरुर मग़र
जिधर पैसा ऊधर इंसाफ हो जाना है।
सत्ता मे बैठे है उनके पहचान के लोग
ग़लत काम भी अपनेआप हो जाना है।
अंधश्रृद्धा हद से ज्यादा जब बड जाये
विज्ञान भी फिर अभिशाप हो जाना है।
झूठा ही जिस देश का प्रधान हो अश्क
वहां सच बोलना महापाप हो जाना है।
#संजय अश्क
पुलपुट्टा बालाघाट

