पंथ आज देश शान,मानवी प्रकाशमान।
विकास गाँव गाँव में, सड़क से जानिये।
आने जाने वाले दुख, चाहते वाहन सुख।
मिलता सहारे जिसे, सड़क ही मानिये।
बाम चाल देख भाल, देख चिह्न संकेतक,
कागजात साथ रख, नियमों को पालिये।
हेलमेट सिर धर ,दुपहिया चलाना है।
सीट बेल्ट कार वाले, जन पहचानिये।
. 🦅🦅🦅
लाइसेंस चालक का,परमिट वाहन का।
निर्धारित टैक्स भी, जरूरी चुकाइए।
धीमी चाल रख सदा,ओवरटेक से बचे,
जरूरत को देख के, हाँर्न भी बजाइए।
चौराहे तिराहे जान,बत्तियों की पहचान।
गाड़ी धीमी रोक चाल,रक्षित हो जाइए।
सबकी सुरक्षा साध, अपनी सुरक्षा मान।
मद मे न अंध होय, आम पथ आइए।
नाम–बाबू लाल शर्मा
साहित्यिक उपनाम- बौहरा
जन्म स्थान – सिकन्दरा, दौसा(राज.)
वर्तमान पता- सिकन्दरा, दौसा (राज.)
राज्य- राजस्थान
शिक्षा-M.A, B.ED.
कार्यक्षेत्र- व.अध्यापक,राजकीय सेवा
सामाजिक क्षेत्र- बेटी बचाओ ..बेटी पढाओ अभियान,सामाजिक सुधार
लेखन विधा -कविता, कहानी,उपन्यास,दोहे
सम्मान-शिक्षा एवं साक्षरता के क्षेत्र मे पुरस्कृत
अन्य उपलब्धियाँ- स्वैच्छिक.. बेटी बचाओ.. बेटी पढाओ अभियान
लेखन का उद्देश्य-विद्यार्थी-बेटियों के हितार्थ,हिन्दी सेवा एवं स्वान्तः सुखायः