हिन्दुओं पर बढते जिहादी आक्रमणों के विरुद्ध बजरंग-दल का देश व्यापी प्रदर्शन 9 को

bajrang dal

नई दिल्ली |

हिन्दू समाज पर लगातार बढ़ते जिहादी  आक्रमणों के विरुद्ध बजरंग-दल आगामी मंगलवार (9 जुलाई) को देश भर में प्रदर्शन करेगा. इस सम्बन्ध में जारी एक संयुक्त बयान में विश्व हिन्दू परिषद् के अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त महा-मंत्री श्री मिलिंद परांडे तथा बजरंग-दल के राष्ट्रीय संयोजक श्री सोहन सिंह सोलंकी ने कहा कि इन विरोध-प्रदर्शनों के बाद स्थानीय कार्यकर्ता महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए एक ज्ञापन भी देंगे जिससे देश में बढ़ते इस्लामिक जिहादी हमलों पर रोक लगाई जा सके.

        विहिप महा-मंत्री ने यह भी कहा कि गत 30 जून की रात्रि में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सबसे बड़े व्यावसायिक केंद्र चांदनी चौक क्षेत्र में एक 100 वर्ष पुराने मंदिर पर इस्लामिक जिहादियों द्वारा हमला तथा उसके बाद मोब लिंचिंग की कुछ झूँठी घटनाओं के नाम पर हिन्दू समाज, पुलिस प्रशासन व देश के शान्ति पूर्ण व्यवस्था को बदनाम करने हेतु मुस्लिम समाज के द्वारा किये गए हिंसक प्रदर्शनों में जो हिन्दू विरोध, राष्ट्र विरोध व खुल्लमखुला गुंडागर्दी देखी गई, वह बेहद निंदनीय व चिंतनीय है.

जारी कर्ता:

विनोद बंसल

matruadmin

Next Post

जीवन का लेखा जोखा

Mon Jul 8 , 2019
हनन और दमन तुम दूसरों का कर रहे हो। उसकी आग में अपने भी जल रहे है। कब तक तुम दुसरो को रुलाओगे । एक दिन इस आग में खुद भी जल जाओगे। और अपने किये पर बहुत पषताओगें। पर उस समय कुछ नही कर पाओगे।। कहते है उसके के […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।