चाय की ‘नाट’ कहीं मिले,तो बताना…’नाक’ काटना है..

rohit

भियाओन नमस्ते,मैं क्या केरिया था कि…अभी वैसे ही अपन लोगों का दिमाग मोदी जी ने जबरन नोटबंदी करके खराब कर दिया,पर क्या करें,अपने को देशभक्ति का भूत भी चढ़ा है…और इधर नगर निगम वाली भाभी जी के साथ उनके अफसर लोगों ने मिलकर नगर को स्वच्छ करने की मगजमारी अलग चालू करवा दी…अब भिया,ये जो बैंक के लफड़े में अपने मगज की मारामारी होती है न,उससे गुस्सा तो भोत आती है…पर अपन तो साला गुस्सा थूक भी नी सकते रे…साला नगर को स्वच्छ और ‘हेमामालनी’ के सरीका ब्यूटी वाला फूल जो बनाना है..! वैसे भी भोत दिन हो गए,जब एक भिया ने बोला भी था कि,सड़कें जो हैं,वो हेमा मालनी के गाल की तरह चिकनी-चपाट कर देंगे…तो मैं सोच रिया था कि उन्हीं की तरह अपना नगर भी कभी ब्यूटीफुल हो जाए तो मजे आ जाए बावा..! फिर तो अपने भियाओन भी किसी धर्मेन्दर पाजी से कम नी लगेंगे…सई केरिया हूँ न भिया…ये सब तो ठीक है…खैर,बैंकों की लाइन कभी तो खतम होगी ही…लेकिन ऐसा अपन नगर को स्वच्छ और ब्यूटीवाला फूल बन जाने के बारे में कुछ नी के सकते रे…न तो अपन लोग सुधरने को तैयार और न इस स्वच्छता में लगे भियाओन के ‘रंग’ में घुली ‘भ्रष्टाचार की भंग’ का कभी कुछ हो सकता है… बाकी जमीनी हकीकत तो नगर को स्वच्छता का ‘तमगा’ मिलने या न मिलने का फैसला होने के बाद ही मालूम पड़ेगी…हाँ भिया… तो अब मैं मुद्दे की बात पे आ रिया हूं…कहीं चाय की ‘नाट’ मिले तो बताना…साला अब तो मैं उसकी ‘नाक’ ही `सुर्पणखा की तरह’ काट डालूंगा…हां यार,परेशान करके धर दिया..!चाय की नाट…चाय की नाट…हाँ नी तो…वो भिया हुआ यूं कि,अपन गए थे एक साथी के बड्डे सेलिब्रेशन में…अब वहां हुआ यूं कि,पेले तो केक कटवाया…वहां भी साला केक कटा वो तो ठीक,लेकिन ये जो खाने वाला केक आज-कल थोबड़े पर लगाने का नया-नया सीजन चालू हुआ है,वो अपने तो पल्ले ही नी पड़ता…चलो फिर भी सबकी खुशी में अपना खुश…(अब इसका मतलब मत पूछना!!)केक खाया,खिलाया और पोता-पुताई सब हो गई…बधाई-वदाई सब दे दी…फिर उसके बाद नम्बर आया नास्ते का…वो भी अपन ने लपक के किया…थोड़ी देर बैठा-बाठी के बाद बिदाई की बेला आ गई…अब अपन निकल ही रहे थे कि,एक भिया ने चाय की ‘चम्मच’ पकड़ा दी…अपन ठेरे बीजी आदमी…और सई बात ये है कि,मन भी नी था रे…अपन बोले-नी भिया…फिर कभी बाद में पियेंगे चाय-वाय…उसी समय बीच में जबरन एक भिया छोटे भीम की तरह कूद पड़े…बोले कि-नी भिया अब तो चाय पी के ही जाना पड़ेगी…चाय की नाट लग गई है…मैंने फिर भी मना किया…नी भिया अभी मन नी है…फिर क्या था,दो-चार भियाओन एक साथ बोलने लगे-नी भिया अब पी ही जाओ…चाय की नाट लग गई…अच्छी नी रेती…अब ये ‘नाट की बीमारी’ अपने शहर में ही ज्यादा पाई जाती है…उस वकत इतनी चिढ़ छूटी न वो साली ‘नाट’ पे,कि बस…अब तभी से अपन ने पिरण मतलब पक्की ठान ली,के ये ‘नाट’ जब भी कईं मिलेगी,उसकी ‘नाक’ ही काटना है…भियाओनों,तुमको भी कईं टकरा जाए तो बताना…उचित इनाम दूंगा…न रहेगी ‘नाट’ और न बचेगी उसकी ‘नाक’…बस भिया अब चलते हैं…भोत देर हो गई…फिर मिलेंगे चलते-फिरते…l

                                                                           #रोहित पचोरिया ‘इंदौरी’

matruadmin

Next Post

महावीर जयंती विशेष.

Sat Apr 8 , 2017
युग की है यही पुकार, फिर हो महावीर अवतारl जियो और जीने दो,गूँजे, हर घर,मंदिर,हर द्वार… युग की है यही पुकार, फिर हो महावीर अवतार…l सत्य,अहिंसा धर्म हो, मिट जाए अत्याचारl युग की यही पुकार, फिर हो महावीर अवतार…l हे वीर,अतिवीर,सन्मति, हे महावीर,हे वर्धमानl प्राणियों की सुनो पुकार, कर दो […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।