महापर्व

cropped-cropped-finaltry002-1.png
पूरे गाँव में उत्साह का वातावरण छाया था, चारों तरफ खूब चहल-पहल थी। क्या बच्चे, क्या बूढ़े, सभी खूब मौज-मस्ती कर रहे थे। कच्चे घरों की दीवारों पर मनमोहक कलाकृतियाँ बनाई गयीं थीं। चबूतरे को गोबर से लीप-पोतकर किरण सुन्दर रंगोली बनाने में जुटी थी। समूचा गाँव अत्यन्त भव्यता लिए हुए अलौकिक आनन्द की अनुभूति करा रहा था जैसे कि मानों कोई त्योहार हो, जिसमें प्रत्येक घर झूम-झूम कर अपनी खुशियाँ बिखेर रहा हो।
        मैंने रंगोली बनाती हुई किरण से कहा– रंगोली तो बहुत सुन्दर बनाई है तुमने, पूरे गाँव में भी जश्न मनाया जा रहा है, क्या ग्रामप्रधान जी किसी कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं, या कोई खास त्योहार आने वाला है, जिसे सब लोग मिलकर एक साथ मनाने वाले हैं ?
        मेरे द्वारा इतना पूछने पर किरण के घर के सभी लोग बाहर निकल आये, सारे पास-पड़ोसी भी आ गए। तभी किरण की दादी रमैया, जिनकी उम्र करीबन 98 वर्ष की थी, बड़े उत्साह से मेरे पास आयीं और मेरा हाथ अपने हाथ में थामकर बोलीं-
तुम कौन हो?कहाँ से आई हो? कुछ पढ़ी-लिखी हो या ठेठ अनपढ़, गंवार ही हो, जो ये सब पूछ रही हो?
      चलो मैं ही तुम्हें बताती हूँ। ये त्योहार ही नहीं,महात्योहार है, महापर्व है, वो भी हमारे देश का सबसे बड़ा त्योहार है, चुनाव का महापर्व है और हमारे गाँव का बच्चा-बच्चा ये जानता है।
         इस महापर्व में शामिल होने के लिए ही तो हम सब लोग एक माह से सारी तैयारियां कर रहे हैं। गाँव में स्वच्छता अभियान चला रहे हैं, जिससे हमारा गाँव साफ-सुथरा रहे, किसी बीमारी का संक्रमण न हो, जिससे हम लोग स्वस्थ रहें और मतदान करने में कोई दिक़्क़त न आये। पूरे गांव की सजावट मन को आनन्दित करके उत्साह का संचार करती है, जिससे सोंचने-समझने की शक्ति मिलती है और फिर कोई भी उचित निर्णय लेने में हम सक्षम हो पाते हैं।
         हर पाँच वर्ष बाद यह महापर्व आता है,तो इसमें हम कोई चूक क्यों होने दें? हम सब लोग एक साथ मिलकर अपना बहुमूल्य मतदान करने ज़रूर जाएंगे, वो भी बिना किसी प्रलोभन में आये।
        हम खूब सोंच-समझकर अपनी बुद्धि का प्रयोग करके सच्चा नेता चुनकर लाएंगे, जो हमारे अपने देश के हित के लिए कार्य करे, जो जनता के दुख-दर्द को समझे, जनता की बात सबके सामने रक्खे तथा जन-जन की समस्याओं का भली-भाँति निराकरण कर सके।
       सरकार बनाने की ज़िम्मेदारी हम सबकी ही तो है, हमारा मत अनमोल है। हमारा कर्तव्य है कि हम अपने मत को व्यर्थ मत जाने दें। इस महापर्व को सार्थक बनाएँ, सफल बनाएँ अपना कीमती वोट देकर, लोकतन्त्र का महापर्व मनाएँ।
#डॉ0 मृदुला शुक्ला “मृदु”
लखीमपुर-खीरी (उ0प्र0)

matruadmin

Next Post

अभिषेक औदीच्य श्रेष्ठ समीक्षाधीष से हुये सम्मानित

Fri Apr 26 , 2019
साहित्य संगम संस्थान दिल्ली द्वारा 25 अप्रैल 2019 को दैनिक विषय रामायण पर सारगर्भित प्रस्तुति न सिर्फ पटल को सुहागा किये बल्कि चार चाँद लगा दिये पटल दैनिक रामायण विषय पर लगभग 25 से ज्यादा प्रतिभागियों ने अभिव्यक्ति के माध्यम से अपनी सारगर्भित प्रस्तुति दी ।यह आयोजन समय प्रातः 10 […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।