सुरेश की लघुकथा पर फिल्म बनी

0 0
Read Time1 Minute, 32 Second

IMG-20190413-WA0015

       पिछले दिनों दिनॉक १३-०४-१९ को साहित्यकार सुरेश सौरभ की लघुकथा कबाड़ी पर आधारित लघुफिल्म फिल्म “कबाड़ी” का फिल्मांकन शिव सिंह सागर के निर्देशन में, फतेहपुर जिले में  किया गया। फिल्म का निर्माण जयंत  इंटरटेनमेन्ट फतेहपुर ने किया है। फिल्म में मालिक की भूमिका में- महेन्द्र सिंह यादव, कबाड़ी की भूमिका में-वसीक़ सनम, और मालकिन की भूमिका में अदाकारा- प्रतिभा पाण्डेय, के साथ नौकरानी की भूमिका में-बेबी साहू ने जोरदार अभिनय किया है। इस लघुफिल्म में एक कबाड़ी की उच्च मानसिकता के माध्यम से एक बड़ी सीख समाज के सामने रखी गई है, जिससे समाज का बौद्धिक तबका प्रेरित होगा। पटकथा- शिव सिंह सागर ने लिखी है। कैमरा मैन- अंकित सिंह  है। विदित रहे लखीमपुर निवासी सुरेश सौरभ की तमाम रचनाएं राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित हुई हैं।  जल्द ही यह फिल्म यूट्यूब चैनल पर आ रही है, जो लोगों को साहित्यिक प्रेरणा प्रदान करेगी।

निर्मल नगर लखीमपुर खीरी।

matruadmin

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लघुकथा विधा में राममूरत 'राही' पुरस्कृत

Mon Apr 22 , 2019
इंदौर । शहर के लेखक, लघुकथाकार एवं क्षितिज साहित्य संस्था से संबद्ध राममूरत राही को फरीदाबाद(हरियाणा) में लघुकथा विधा में पुरस्कृत किया गया। फरीदाबाद में अखिल भारतीय माँ शकुंतला कपूर स्मृति लघुकथा प्रतियोगिता में राममूरत राही को उनकी लघुकथा ‘लौटी मुस्कान’ को रविवार को एक कार्यक्रम में श्रेष्ठ लघुकथा का […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।