मुंबई में जैन युवा युवती परिचय सम्मलेन संम्पन हुआ

parichy sammelan2019
मुंबई|
श्री मुम्बई दिगम्बर जैन सेवा समिति, मुम्बई विगत 14  वर्षों से  जैन युवा युवती  परिचय सम्मेलन का आयोजित करती आ रही है । इस श्रंखला में आज दिनांक 14/04/2019 को 15 व परिचय सम्मेलन का आयोजन श्री हलारी बीसा ओसवाल समाज हाल, दादर, मुंबई किया गया,  जिसमें करीब 950 लड़का और लड़कियों ने अपने नामो का रजिस्ट्रेशन करवाया था । पिछले वर्ष  के आधार पर करीब 90 -100   संबंध हुए, जो कि बहुत बड़ी उपलब्धि है, मुम्बई दिगम्बर जैन समिति और जैन समाज के लिए है । संस्था के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता इस महान कार्यक्रम के लिए निश्चित ही बधाई के पात्र है। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री एस पी जैन और अन्य गणमान्य नागरिक मंच पर आसीन थे / कार्यक्रम  का संचालन श्री संजय राजा और श्रीमती सीमा गंगवाल ने किया । मंच पर लड़के और लड़कियों ने स्वंय आकर अपने बारे में बताया, कि वो किस तरह का जीवन साथी चाहते है। समाज मे इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए। ताकि जैन समाज के बच्चो को समाज मे ही अच्छे संबंध मिल सके और जैन समाज के बच्चो का समाज मे ही विवाह सम्पन्न हो सके। पुन: समिति के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ को शुभ कामनाये और बधाई देता हूँ / इस तरह से जैन परिचय सम्मलेन मुंबई में संपन्न हुआ /
संजय जैन (मुम्बई)

matruadmin

Next Post

मतदान

Mon Apr 15 , 2019
1.✍ हार जीत के लग रहे, जहाँ, तहाँ अनुमान। मन से कर मतदान तू,   लोकतंत्र सम्मान।। 2.✍ जनता के आशीष से, जनमत की सरकार। जागरूक  मतदान  हो, फैले  नहीं  विकार।। 3.✍ जनमत का आदर करे, नेता  होय सुजान। बिना लोभ सद्भाव से, कर  देना  मतदान।। 4.✍ बहुत कीमती वोट है, […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।