काश! मैं होता सांसद

 

hemendra

काश! मैं होता सांसद यह प्रश्न बार-बार मेरे जेहन में कौंधकर रहा है कि मुझे अब सांसद बनने जनता की अदालत में जाना चाहिए। इसलिए की मेरे सांसद ने मुझे, क्षेत्र और मूल्क को धोखा देकर विकास व समृद्धि को रोका है। यहां तक कि झोली में आई सांसद निधी मुंह दिखाई के नाम पर रेवड़ियों की तरह बांटी गई वह भी आधी-अधूरी। भेड़चाल इनकी मौजूदगी के कोई मयाने नहीं रहे, रवानगी ही समय की मांग और आवश्यकता है। विपद ये ज्यादा देर टीके रहे तो बचा-कचा भी बेड़ागर्ग हो जाएगा। दुर्भाग्यवश! असलियत कहें या हकीकत अधिकतर सांसदों के आलम यही है। बतौर इनके प्रति बढ़ता जनाक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है मद्देनजर नकारों को नकारने मुस्तैदी से बदलाव की बयार लाना ही एकमेव विकल्प है।

संकल्प, जरूरत पड़ी तो लोकशाही के मैदान में उतरना भी पड़े तो जिम्मेदारी से मुंह नहीं फेरेंगे बल्कि जमकर मुकाबला करेंगे। महासमर में मैं कमर कसकर खड़ा हूँ, क्यां आप भी तैयार है। याद रहें बागडोर अपने कांधों में लेकर ही व्यवस्था सुधारी जा सकती है। मत और ज्ञान दान से ही नहीं, उसका दौर खत्म सा होते चला। यथा बिना वक्त गवाये संसद का रास्ता अख्तियार करने जुट जाए। भागीदारी मूलक हम सांसद का मूलाधार प्राचीन, विशाल और जनतांत्रिक संसदीय प्रणाली को अक्षुण्ण रखने में मददगार साबित होगा।

बहरहाल चलिए, बधाई हो 16 वीं लोकसभा का पूर्ण कालिन पंचवर्षीय कार्यकाल बे-रोकटोक समाप्त हुआ। अब कुछ ही दिनों में 17 वीं लोकसभा के लिए हमें फिर से मतदान करना होगा। वह भी सौ टका, तब जाकर एक मनवांछित बहुमती सरकार जनता की पहरेदार बनेगी। अन्यथा मतलबी अयारों की बैसाखी पर बैठी अल्पमति सरकार के दुखड़े जनआकांक्षाओं के टुकड़े-टुकड़े करके छोड़ेंगी। जैसा हम कई मर्तबा देखते और भोगते आए है, विभीषिका विकसीत भारत का सपना आज भी अधूरा ही है। शुक्र है निवृतमान में ऐसा नहीं हुआ फलीभूत जनमत सलामत रहा।

. मतलब, स्पष्टतौर पर कहा जा सकता है कि वतन की तरक्की में स्थाई सरकारों की खासी दरकार है। जिसमें हमारे सांसदों की विशेष भूमिका रही है लेकिन इनमें से बहुतों ने इसे अदा करने में खास दिलचस्पी नहीं दिखाई। नाफरमानी पदलोलुप्ता व सत्ता-सुख की लालसा में अपने स्वार्थ को साधा जिसकी सजा आमजन को मिली। लिहाजा ऐसे नुमांईदों से बचाव ही एक रास्ता है, राहबर आगामी लोकसभा में ऐसे सांसदों का चुनाव करे जो अपने लिए कम देश के बारे में अधिक सोचे। ताकि देश में और एक बार स्थिर सरकार सफलता के झंडे गाड़े क्योंकि ढूलमूल गठबंधन में बे-मेल, दलों का दलदल रसातल के सिवाय और कुछ नहीं है।

सचेत इसके वास्ते हमें बढ़ी सजगता से सदन में सांसद भेजने की जिम्मेवारी मन से निभानी पड़ेगी। रवैया पवित्र संसद को नीर-क्षीर बनाकर गुलेगुलजार करेगा। महफूज मुश्किलों के दौर में निष्ठी सांसद कहां से ढूंढेंगे या चुनेंगे ये बहुत बड़ी चुनौती बनेगी। रवायत दर्द का मर्ज हमारे हाथ में है जरूरत है तो इस्तमाल करने की। वह हर हाल में अब करना ही होगा वरना हमारी विशाल राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक व्यवस्था को नेस्तनाबूत होते देर नहीं लगेगी। अफसोस जनक हालातों से वाकिफ सांसद जिम्मेदारी लेने के बजाए बढ़ावा देने पर तुले हुए है।

अलबत्ता निष्क्रिय, ठगियों को बॉय-बॉय और सक्रिय, उपयोगियों को हाय-हाय करने की बारी अब हमारी है। नहीं करेंगे तो समझिए आने वाली पुश्तें हमें कदापि माफी नहीं करेंगी । बेहतरतीब, बेलगाम व्यवस्था और दुशवारियों के कारक हमीं बने रहेंगे। मिथक को तोड़ते हुए मनपसंद की जगह हर पसंद के सांसद को नुमाईंदगी का मौका मिले येही देश के खातिर हितकारी होगा। आखिर संसद में सांसद देश का भविष्य लिखते है उन पर पैनी नजर रखना हम सबका नैतिक कर्तव्य व दायित्व है। अमलीजामा खुले-सच्चे मन से निरीही और निस्पृही सांसद बनकर या बनाकर काश! मैं होता सांसद आत्मोन्नति की मनोवृति परिवर्तित होकर सांसद-सांसद का घनघोर गुंजार करेंगी। बेहतर बे-पटरी होते जनतांत्रिक आधार स्तंभ चुस्त-दुरूस्त होने लगेंगे। यथेष्ठ एक राष्ट्र, श्रेष्ट्र राष्ट्र सदा सर्वदा बना रहेगा।

#हेमेन्द्र क्षीरसागर, पत्रकार, लेखक व विचारक

matruadmin

Next Post

राहुल हैं, तो राहत है

Sat Mar 16 , 2019
राहुल हैं, तो राहत है–ये नारा फ़िरदौस ख़ान ने दिया है. शायरा, कहानीकार व पत्रकार फ़िरदौस ख़ान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर एक ग़ज़ल भी लिख चुकी हैं. फ़िरदौस ख़ान को लफ़्ज़ों के जज़ीरे की शहज़ादी के नाम से जाना जाता है. वे पत्रकार, शायरा और कहानीकार हैं. वे कई भाषाओं की जानकार […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।