गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या तमनार में आयोजित हुआ भव्य कवि सम्मेलन

IMG-20190126-WA0012
छत्तीसगढ़ के ख्यातिलब्ध साहित्यकारों ने किया शिरकत
जिंदल पावर लिमिटेड तमनार का रहा विशेष सहयोग
रायगढ़  |
ऊर्जा नगरी के रुप में स्थापित तहसील तमनार के करण भवन में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या *जनसेवा मंच व छ. ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन – तमनार* के संयुक्त तत्वाधान में व *जिंदल पावर लिमिटेड तमनार* के विशेष सहयोग से दोपहर 3.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक भव्य कवि सम्मलेन का आयोजन किया गया ।
आयोजित कवि सम्मेलन में जिले के ख्यातिलब्ध साहित्यकारों के साथ – साथ उत्तरप्रदेश , बिलासपुर , जशपुर की कवियों के संग स्थानीय कवियों ने सराहनीय भागीदारी निभाये ।
सम्मेलन , कार्यक्रम अध्यक्ष अश्विनी पटनायक जी , विशिष्ट अतिथि सर्वश्री कैलाश पटनायक , सतीशचन्द्र बेहरा , रमेश बेहरा , बंशीधर चौधरी , कैलाश गुप्ता , जनकराम साहू , पितरु मालाकार व द्वारिका सिंह ठाकुर जी के गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।
कवि सम्मेलन के प्रथम चरण में
मुख्य अतिथि , विशिष्ट अतिथि के साथ आमंत्रित कविगणों द्वारा माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण , दीप प्रज्वलन , चन्दन तिलक लगा , श्रीफल – पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । तत् पश्चात् वाणीपुत्र प्रो. के. के. तिवारी जी द्वारा माँ सरस्वती वंदना सस्वर पाठ किया गया ।
आमंत्रित अतिथियों , कवियों व विद्वानजनों को जनसेवा व जर्नलिस्ट वेलफेयर के अध्यक्ष द्वय प्रताप नारायण बेहरा व दुलेन्द्र पटेल द्वारा चंदन – अक्षत का तिलक लगा कर स्वागत किया गया ।
सम्मेलन के द्वितीय चरण में बिलासपुर , मल्हार से पधारे लोकगीतकर मिलन मल्हरिया ने छत्तीसगढ़ महतारी की वन्दना प्रस्तुत कर माहौल में भक्ति रस का संचार कर दिया । जिसमें छत्तीसगढ़ का जीवंत चित्रण  समावेशित है ।
तत् पश्चात क्रमशः कवि सर्वश्री पं . शिव कुमार पांडेय जी , प्रो. के. के. तिवारी जी , कमल बहिदार जी (रायगढ़) , आनंद जी (सिंघनपुर -खरसिया) , श्याम नारायण श्रीवास्तव जी (उत्तरप्रदेश) , शंभूलाल शर्मा ‘वसंत’ जी (करमागढ़) , प्रमोद सोनवानी पुष्प जी (पड़िगाँव) , प्रताप नारायण बेहरा जी ( देवगढ़) ,  मन्नवर अशर्फी जी (जशपुर) , डॉ. दिलीप गुप्ता जी , प्रो . संजय बहिदार जी (घरघोड़ा) , गोपीनाथ बेहरा जी , शुकदेव पटनायक जी , प्रफुल्ल पटनायक जी , जय शंकर प्रसाद जी , कन्हैया पड़िहारी जी (तमनार) , कुमार राजेंद्र जी (कसडोल) , तेजराम नायक जी(आमगांव) व प्रो .कमल सिन्हा जी ( तमनार कॉलेज) द्वारा अपनी अपनी प्रतिनिधि कविताओं का पाठ किया गया। जिससे सारा माहौल साहित्यमय हो गया । दर्शकों ने शांति भाव से कविताओं का स्वाद लिये व तालियां बजाकर कवियों को सम्मानित किये ।
धौराभांठा से पधारे मिमिक्री कलाकार सेत कुमार गुप्ता जी द्वारा सराहनीय प्रस्तुति दी गई ।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में समाजसेवी अश्विनी पटनायक जी , पूर्व डी.डी.सी. सतीश चन्द्र बेहरा जी , भाजपा ब्लाँक अध्यक्ष कैलाश चन्द्र पटनायक जी , अधिवक्ता कैलाश गुप्ता जी व भाजयुमो के जिला महामंत्री विनायक पटनायक जी द्वारा संयुक्त रुप से सभी प्रतिभागी कलमकारों को शाल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह् भेंटकर सम्मानित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे तमनार अंचल के वरिष्ट समाजसेवी व प्रबुद्ध साहित्यप्रेमी मा. अश्विनी पटनायक जी द्वारा अपनी दो टूक में कलमकारों की ताकत को बताते हुये आगंतुक साहित्यकारों के प्रति अपनी कृतज्ञता अभिव्यक्त किये ।
आभार प्रदर्शन महामंत्री विनायक पटनायक जी द्वारा किया गया।
सफल मंच संचालन कवि , कहानीकार श्याम नारायण श्रीवास्तव जी व बाल कवि प्रमोद सोनवानी पुष्प द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम संयोजन में विनायक पटनायक जी , जितराम जी , प्रताप नारायण बेहरा जी व प्रमोद सोनवानी पुष्प जी की भूमिका अहम रही ।
आयोजित कवि सम्मेलन अंचल में चर्चा का विषय बना हुआ है ।

matruadmin

Next Post

मोदी से जनता या नेता परेशान!

Sun Jan 27 , 2019
         बीते पांच बरसों से देश में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री के दायित्व पर काबिज हैं लेकिन जितना हो-हो हल्ला गत एक-दो माह से हो रहा है इतना कभी नहीं हुआ। क्यां इससे ये समझे कि बाकी समय में नरेन्द्र मोदी अच्छे प्रधानमंत्री थे जो अब बेकार साबित हो रहे है। माहौल […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।