प्रान्तीय अधिवेशन में सम्मानित हुए मनोज कुमार “मंजू”

IMG_20190124_095519
नवलगढ़ |
23 जनवरी को , राजस्थान में आयोजित राष्ट्रीय कवि चौपाल के प्रथम प्रांतीय अधिवेशन में मैनपुरी जिले के इकहरा के रहने वाले मनोज कुमार “मंजू” को नवलगढ़ की धरती पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नवलगढ़ के कवि मुकेश मारवाड़ी की पुस्तक ‘सरहद के रखवाले’ का लोकार्पण भी किया गया| इस अधिवेशन में देश भर के 15 राज्यों से लगभग 75 कवियों को आमंत्रित किया गया था | जिनमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त कवि हरीश हिंदुस्तानी, साजिद इक़बाल, मुज़म्मिल ‘फ़िदा’, अखिलेश सिन्हा ‘ग़ैब’, गीतकार विनोद स्वप्निल, नीरज सिन्हा ‘नीर’, सौम्या दुआ, ज़ेबा रशीद, तारा प्रजापत, अल्का अस्थाना, बी. एल. सावन, नीतू गुप्ता, कृष्ण कुमार सैनी, ज़िया हिन्दवाल, कुसुमलता कनौजिया, अज्ञानीदास, अभिषेक योगी, देवेंद्र ‘दर्पण एवं मलेशिया से पधारी कवयित्री डॉ. गुरिंदर गिल आदि शामिल थे।
इस प्रान्तीय अधिवेशन में उत्तर प्रदेश से कुल पांच साहित्यकार सम्मिलित हुए जिनमें मैनपुरी जनपद से युवा कवि मनोज कुमार “मंजू” भी थे।

matruadmin

Next Post

आज़ादी

Fri Jan 25 , 2019
  स्वतंत्रता की चलाई आंधी नाम था उसका मोहन गाँधी जनता की उसने बनाई कुमक दांडी से उसने उठाया नमक कस्तूरबा से करवाया श्रम साबरमती मे बनाया आश्रम बचपन में चबाये चने इंग्लैंड जाकर बेरी स्टार बने स्वतंत्रता की ज्योति जलाई भारत देश को आज़ादी दिलाई अंग्रेज को दिखलाया डंडा […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।