सिर्फ लाल

rupesh kumar
मेरी मा ने एक बार कहा था ,
बेटे जहा गणतंत्र का झंडा ,
फहराया जाये ,
26 जनवरी को ,
वहा ! उस जश्न मे मत जाना ,
उस झण्डे के नीचे मत जाना ,
ये सफेदपोश ,
 उस झण्डे को दागदार कर दिये है ,
हर साल इसकी छाया मे ,
इसके साथ बलात्कार करते है ,
जर्जर बना दिये है इसे ,
अब टूटने ही वाली है  – यह आजादी !
सुनो बेटे! यह सुनो बेटे! सुनो –
यह गीत किसी कवि का है –
“बाहर न जाओ सैया ,
यह हिन्दुस्तान हमारा ,
रहने को घर नही है ,
सारा जहा हमारा है” ,
रेडियो पर सुनते ही यह गीत ,
मै ढढा कर हंसा था ,
और मा से कसम लिया था –
जब तक मै मुखौटे नोचकर ,
इनका असली रूप / तुम्हारे सामने,
नही रखूँगा ,
लानत होगी मेरी जवानी की ,
धिक्कार होगा मेरे खून का ,
इस झण्डे को ,
अब बिल्कुल लाल करना होगा मा ,
तुम मुझमे साहस भरो ,
लाल क्रांति का आहवान दे रही है मा ,
ताकि तिरंगे के नीचे कोई रंग न हो ,
कोई रंगरेलिया न हो ,
इसे एक रंग मे रंगना होगा ,
एक रंग मे सिर्फ लाल ,
सिर्फ लाल मा !
सिर्फ लाल
रूपेश कुमार 
छात्र एव युवा साहित्यकार
जन्म – 10/05/1991
शिक्षा – स्नाकोतर भौतिकी , इसाई धर्म(डीपलोमा) , ए.डी.सी.ए (कम्युटर)
बी.एड (अध्ययनरत)
( महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड यूनिवर्सिटी बरेली यूपी)
वर्तमान-प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी !
विभिन्न राष्ट्रिय पत्र पत्रिकाओ मे कविता,कहानी,गजल प्रकाशित !
कुछ सहित्यिक संस्थान से सम्मान प्राप्त !
चैनपुर,सीवान बिहार – 841203

matruadmin

Next Post

सांस्कृतिक संवेदनहीनता के समय में ‘लोक’

Fri Jan 18 , 2019
जब समाज में गहरी सांस्कृतिक संवेदनहीनता जड़ें जमा चुकी हो और राजनीति अपने सर्वग्रासी चरित्र में सबसे हिंसक रूप से सामने हो, तो लोक और लोकजीवन की चिंताएं बेमानी हो जाती हैं। गहरी सांस्कृतिक निरक्षरता और जड़ता से भरे-पूरे नायक, लोक पर अपनी सांस्कृतिक चिंताएं थोपते हुए दिखते हैं। सबका […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।