छत्तीसगढ़ प्रदेश के पत्रकारों ने बाल कवि प्रमोद सोनवानी को किया सम्मानित

IMG-20190116-WA0036

समारोह में शामिल हुये प्रदेश के संरक्षक व अध्यक्ष

रायगढ़  |

वनांचल विकास खण्ड व औद्योगिक तहसील तमनार के फॉरेस्ट विभागीय गेस्ट हॉउस में , प्रदेश के पत्रकारों का यूनियन “छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर , रायपुर” पंजीयन क्रमांक 653 के बैनर तले गत् दिवस एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।

उक्त आयोजित सम्मान समारोह में , तमनार के अधिनस्त ग्राम पंचायत पड़िगाँव के “श्री फूलेन्द्र साहित्य निकेतन” निवासी युवा बाल साहित्यकार व स्वतंत्र पत्रकार प्रमोद सोनवानी “पुष्प” को साहित्य व पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु सम्मानित किया गया।

इस सम्मान के तहत प्रदेश संरक्षक एन. आर. के. पिल्लाई जी , प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम जी व प्रदेश सलाहकार अनिल गर्ग जी ने संयुक्त रुप से बाल कवि प्रमोद “पुष्प” को फूलमाला पहनाकर व प्रतिक चिन्ह् भेंट कर सम्मानित किये ।

प्राप्त सम्मान हेतु साहित्यकार प्रमोद सोनवानी को प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोनी जी , प्रदेश सचिव लक्ष्मण लोहिया जी , संगठन सचिव निरंजन दास महंत जी , जिला महासचिव पी.एन. बेहरा जी , तमनार ब्लाँक अध्यक्ष दुलेन्द्र पटेल जी , पत्रकार गिरिजाशंकर पटेल जी , महामंत्री विनायक पटनायक जी व अश्वनी मालाकार जी ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित किये हैं ।
उपरोक्त सम्मान समारोह क्षेत्र में चर्चित है ।

matruadmin

Next Post

मातृभाषा उन्नयन सम्मान का आयोजन हुआ दिल्ली में

Fri Jan 18 , 2019
# ३० रचनाकारों की प्रकाशित किताबों के लिए मिला मातृभाषा उन्नयन सम्मान # साझा संग्रह मातृभाषा भाग २ का भी विमोचन हुआ इंदौर । नगर की प्रतिष्ठित एवं हिन्दी आंदोलन के लिए सक्रीय साहित्यिक संस्थान मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा वार्षिकी का आयोजन ५ जनवरी २०१९ को दिल्ली के एन डी […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।