सरहदें

rahul seth

मिनल…एक 14 साल की मासूम लडकी, जिसमें बच्चों वाली चंचलता अभी शेष है और वो अपने उम्र के दोस्त और अपनी कक्षा के सहपाठीयों के संग खेलना चाहती है, घूमना चाहती है।
मगर उसकी सभी इच्छाओं पर तब वज्र गिर जाता है जब उसे यह कहकर बाहर जाने से रोक दिया जाता है कि “तुम लडकी हो, तुम्हे लड़कों के साथ नही खेलना चाहिये, चुपचाप स्कूल जाओ ओर सीधा घर को आओ”।
उस मासूम सी बच्ची को अभी तक ना तो इन सब चीजों की खबर थी और ना ही कोई विशेष जानकारी।
इसके अतिरिक्त उसे उसकी माँ ने भी तस्सली से बैठा कर कभी समजाने की कोशिश नही की।
यह समय का वो दौर था जब एक लडकी की शारिरीक संरचना में आवश्क्य परिवर्तन होता है, उस वक्त वह सबसे ज्यादा मानसिक दबाव महसूस होता है, वक्त की नजाकत तो यही कहती थी कि मिनल को इस वक्त माँ की जरुरत थी मगर वो खुद इस बारें में अपनी माँ से बात करने में हिचक रही थी, और ऊपर से भारतीय संस्कृति जो इस तरह की बातो को खुलेआम करने से रोकती थी।
मिनल का मानसिक दबाव बढता जा रहा था, उस मासूम सी बच्ची को अभी तक समझ नही रहा था कि कल तक उसकी हर जिद पूरी करने वाले माता पिता उसे आज हर कार्य के लिए रोक क्यों रहे है, अब उससे इतने सवाल जबाव क्यों कर रहे है।
मिनल जब भी अपनी तरफ से कोई प्रश्न करती तो उसे जबाव मिलता,”समय के साथ साथ सब समझ जाओगी तुम लडकी हो समझो इसे”
अब मिनल को अपने लडकी होने पर खुद से घृणा होने लगी थी,मगर अब समय बदल चुका था, मिनल को पढाई से लेकर बाहर जाने तक हर चीज में घर वालो से आज्ञा लेनी पड़ती थी।
मिनल स्कूली शिक्षा के बाद कॉलेज जाना चाहती थी,मगर कॉलेज घर से दुर होने के कारण उसे आगे नही पढ़ाया गया।
जैसे ही मिनल 19 वर्ष की हुई उसके रिस्तेदार उसके घर वालो से पूछते “लडकी बडी हो गयी है शादी कब करवा रहे हो इसकी”
मिनल इसे ही अपना भाग्य समझ चूकी थी,  उसे लगता था की लड़की होना उसकी कमजोरी बन गयी थी।
और यही कटु सत्य है कि समाज में लडकियों को प्रोत्साहन देने की जगह हर स्तर पर उसे यह अहसास करवाया जाता है कि वे कमजोर है उन्हे अपनी सरहदों से बाहर कदम तक रखने की अनुमती नही है।
इस बात में कतई कोई दोहराई नही है कि वर्तमान समय में स्थितियाँ कुछ हद तक बदली है मगर उतनी नही जितनी बदलनी चाहिये थी।
आजादी के बाद भी लडकियों के लिए लोगो का नजरिया नही बदला है।

शिक्षा:- लडकियों की स्वतंत्रता को सरहदों में नही बाँधना चाहिए।

#राहुल सेठ “राही”

matruadmin

Next Post

भारत की जाति-जनजाति

Thu Jan 10 , 2019
     पृथ्वी की प्राचीनतम् महिमा के साथ रहने वाले भारतवर्ष की जाति-जनजाति के वैशिष्ट्य, विभाग और संख्या को लेकर महान पण्डितों के बीच में मतभेद परिलक्षित होता है। संस्कृत साहित्य में निषाद, शवर, पुलिन्द, भिल्ल और कोल्ल इत्यादी नाम से अष्ट्रिक गोष्ठीय जनजाति के उल्लेख हैंं । आर्य लोगों […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।