कांग्रेस एकजुटता से ही चढ़ सकती है सत्ता क्स शिखर

gopal narsan
उत्तराखण्ड कांग्रेस को नये प्रभारी मिले है अनुग्रह नारायण सिंह जो उत्तर प्रदेश मे चार बार के विधायक भी है।छात्र जीवन से राजनीति मे होने के कारण वे एक परिपक्व राजनेता है और गम्भीरता के साथ कांग्रेस की कमजोरियों को भांपकर उन्हें दूर करने और पार्टी को मजबूत करने की कार्यक्षमता रखते है।इसीकारण कारण राहुल गांधी ने उन पर भरोसा किया।पिछले विधान सभा चुनाव मे हुई कांग्रेस की अप्रत्याशित हार के पीछे निष्ठावान कांग्रेस कार्यकर्ताओ के बजाए अवसरवादियों को सम्मान दिया जाना माना जा रहा है।इसीकारण कांग्रेस प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह के पहली बार उत्तराखण्ड आने पर आयोजित विचार मन्थन बैठक मे विभिन नेताओ द्वारा बार बार निष्ठावान कार्यकर्ताओ को सम्मान देने की बात कही गई।प्रदेश का कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व मे कांग्रेस को पहले निकाय चुनाव,फिर सन 2019 के लोकसभा चुनाव और फिर सन 2022 के विधान सभा चुनाव मे जीत दिलाने के लिए रणनीति बनाने और अंतिम कार्यकर्त्ता तक पकड़ बनाने की बात कही गई।कांग्रेस के राष्ट्रीय महामन्त्री हरीश रावत ने कांग्रेस शासन की उपलब्धियों को जनता के सामने रखने और मौजूदा भाजपा सरकार की नाकामियां गिनाने की जरूरत बताई।उन्होंने कहा कि वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ,नेता प्रति पक्ष इंदिरा ह्रदयेश,पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय,पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल समेत सभी पार्टी नेताओ को आगे करके कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करेगे।उन्होंने चेताया कि झूठ के बल पर सत्ता हासिल करने वाले नरेंद्र मोदी को सत्ता से बेदखल करने के लिए महात्मा गांधी के सत्य के मार्ग को अपनाना होगा। कांग्रेस की इस बैठक मे पार्टी के विधायको,पूर्व मंत्रियो ,पार्टी पदाधिकारियो ने बड़ी संख्या मे भाग लिया ,जिन्हें धरातल पर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम करने की नसीहत दी गई।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओ को अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया ओर कांग्रेस सरकार के समय किये गए जनहितकारी कामो को गिनाया।उन्होंने राज्य मे सरकार द्वारा ही आमजन के उत्पीड़न व नोकरशाही के मनमाने पन को लोकतन्त्र के लिए खतरा बताया।वही किशोर उपाध्याय ने राज्य मे वन सम्पदा को बचाने के लिए बैठक मे संकल्प पारित कराया और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को उठाने ,जनता के दिलो मे जगह बनाने की बात कही।कांग्रेस प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ताओ को विश्वास दिलाया कि उन्हें पार्टी भरपूर सम्मान देंगी।उन्होंने जोर देकर कहा कि एकजुटता के बल पर ही कांग्रेस फिर से सत्ता की सीढ़ी चढ़ सकती है।जिसे सभी को अपनाना होगा।इस बैठक मे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन से लेकर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य,युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम रावत,पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़,दिनेश गुप्ता,विधायक ममता राकेश ,सुरेन्द्र सिंह नेगी आदि ने खुलकर कार्यकर्ताओ के सम्मान की पैरवी की।

#गोपाल नारसन

परिचय: गोपाल नारसन की जन्मतिथि-२८ मई १९६४ हैl आपका निवास जनपद हरिद्वार(उत्तराखंड राज्य) स्थित गणेशपुर रुड़की के गीतांजलि विहार में हैl आपने कला व विधि में स्नातक के साथ ही पत्रकारिता की शिक्षा भी ली है,तो डिप्लोमा,विद्या वाचस्पति मानद सहित विद्यासागर मानद भी हासिल है। वकालत आपका व्यवसाय है और राज्य उपभोक्ता आयोग से जुड़े हुए हैंl लेखन के चलते आपकी हिन्दी में प्रकाशित पुस्तकें १२-नया विकास,चैक पोस्ट, मीडिया को फांसी दो,प्रवास और तिनका-तिनका संघर्ष आदि हैंl कुछ किताबें प्रकाशन की प्रक्रिया में हैंl सेवाकार्य में ख़ास तौर से उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए २५ वर्ष से उपभोक्ता जागरूकता अभियान जारी है,जिसके तहत विभिन्न शिक्षण संस्थाओं व विधिक सेवा प्राधिकरण के शिविरों में निःशुल्क रूप से उपभोक्ता कानून की जानकारी देते हैंl आपने चरित्र निर्माण शिविरों का वर्षों तक संचालन किया है तो,पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों व अंधविश्वास के विरूद्ध लेखन के साथ-साथ साक्षरता,शिक्षा व समग्र विकास का चिंतन लेखन भी जारी हैl राज्य स्तर पर मास्टर खिलाड़ी के रुप में पैदल चाल में २००३ में स्वर्ण पदक विजेता,दौड़ में कांस्य पदक तथा नेशनल मास्टर एथलीट चैम्पियनशिप सहित नेशनल स्वीमिंग चैम्पियनशिप में भी भागीदारी रही है। श्री नारसन को सम्मान के रूप में राष्ट्रीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा डॉ.आम्बेडकर नेशनल फैलोशिप,प्रेरक व्यक्तित्व सम्मान के साथ भी विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ भागलपुर(बिहार) द्वारा `भारत गौरव` सम्मान,पंचवटी हिन्दी साहित्य सेवा सम्मान और मानस श्री सम्मान आदि भी दिया गया हैl 

matruadmin

Next Post

जाते जाते .....

Wed Jul 25 , 2018
जाते जाते वो एक और अहसाँ कर गया। खुशनुमा जिंदगी को वो वीराँ कर गया।          खुद को ढूंढने की कोशिश तो की मैने मगर,            शख्स वो लेकिन,मुझे अनजाँ कर गया। इशक अपने की बातें ऐसे वो करता रहा कुछ न सुना,बस […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।