तोड़ो न कलियाँ

dhirendra
लेकर चमन की सारी खुशियाँ
मचलने लगी है बागों की कलियाँ ।
नीली , पीली , रक्तिम , गुलाबी
खिलने लगी है बागों की कलियाँ ॥
ओस की बूँदों पे सूरज की किरणें
पड़ते ही सजती है मोती की लड़ियां ।
रंग -बिरंगी विभिन्नाकृतियाँ
अवनि पे उतरी इन्द्रधनुषी छवियाँ ।
कोमल , मोहक , मखमली , मुलायम
खिलने लगी है बागों की कलियाँ ॥
बागवां के हाथों से सींची गई ये
महका रही भू – नभ की गलियाँ ।
क्रीडा की वस्तु न समझो
इनसे ही सुशोभित है दुनियाँ ।
सागर , गगन , पर्वत शिखर में
खिलने लगी है बागों की कलियाँ ॥
ब्रह्मा की सृष्टि , विष्णु की माया
शक्ति बिना शव है शिव की भी काया ।
राम की सीता , कृष्ण की राधा
रमणी बिना सबका पौरुष है आधा ।
शिक्षा , सेवा , खेल , युद्ध भूमि में
खिलने लगी है बागों की कलियाँ ॥
सृष्टि की आधार शक्ति यही है
अनूजा , तनुजा , मातृशक्ति यही है ।
ये ही सजायेंगी सपनों की बगिया
तोड़ो न इनको खिलने दो कलियाँ ।
लक्ष्मी , दुर्गा , वीणापाणी की सखियाँ
खिलने लगी है बागों की कलियाँ
#आचार्य धीरेन्द्र झा 
परिचय-
संस्कृत साहित्य से आचार्य वर्षों से कविता लेखन में रत है। रचनाओं में शृंगार रस की प्रधानता होती है । प्रसाद साहित्य परिषद , हिन्दी साहित्य सम्मेलन एवम् कला संगम संस्थाओं से जुड़े है।
प्रखंड -रुन्नी सैदपुर 
सीतामढी , बिहार 

matruadmin

Next Post

जिस्मों का तिलिस्म

Sun Dec 30 , 2018
वे सारे लोग सिर झुकाकर खड़े थे। उनके कांधे इस कदर झुके हुए थे कि पीठ पर कूबड़-सी निकली लग रही थी। दूर से उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था जैसे सिरकटे जिस्म पंक्ति बद्ध खड़े हैं।   मैं उनके नजदीक गया। मैं चकित था कि ये इतनी लम्बी लाईन […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।