शिव की नैय्या में रोड़ा है कमल का पंजा

arpan jain

राजनीती की दशा और केंद्रीय कद में निर्णायक भूमिका में रहने वाला राज्य मध्यप्रदेश में चुनाव आ चुके है। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का आरम्भ हो चुका है, जहाँ २३० विधानसभा में कुल 65,341 पोलिंग बूथ पर 5,03,34,260 मतदाता मध्यप्रदेश के भाग्य का फैसला २८ नवम्बर को करने वाले है। और इसी दिन की राह तो ताकने वाला वर्ग मतदाताओं के अतिरिक्त सत्तासीन भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी व सपाक्स भी शामिल है।

आज़ादी के बाद भाजपा को पहली बार मध्यप्रदेश में इतना लम्बा शासनकाल मिला है। परन्तु फिर भी वर्तमान में भाजपा की राजनीती का का हाल

एक चौराहे के जैसा होता जा रहा है, जहाँ हर विचारधारा के , चाहे बागी हो चाहे रिश्तेदार हो सब का स्वागत है। परन्तु मतदाता सदा से ही इन्ही १ माह में निर्णायक भूमिका में होने का दम्भ भरता है। और फिर हमेशा की तरह वही मतदाता छला जाता है।

वर्तमान में मध्यप्रदेश सरकार के काम भी इतने प्रभावी नहीं रहे जो मतदाताओं को लुभा सकें, व्यापम, वनरक्षक, डम्पर घोटाले से लेकर किसानों की आत्महत्याएँ, किसानों का आन्दोलन, मंदसौर काण्ड, सूबे के विधायको के बड़बोले बोल, अन्नदाताओं को अपमानित करना, गरीब, मजदूर, दलित और  शोषित वर्ग को दरकिनार कर प्रभुत्वसंपन्नो की सरकार कहलाना, बेटियों का राज्य में सबसे असुरक्षित रहना, आए दिन बेलगाम अफसरशाही का होना, जनमानस के बीच से विकास नाम के मिट्ठू का गायब होना, कृषि की नई तकनीकि सिखाने वाली विदेश यात्राओं में फर्जी किसानों को भेजना, माई  के लाल

 बनकर एट्रोसिटी एक्ट का समर्थन करना और इसके अतिरिक्त भी हुए कई घोटालों के बावजूद भी सरकार की ओर से राहत तो नहीं बल्कि मुख्यमंत्री के  तेज तर्रार तेवर से राजधानी की बौखलाहट साफ तौर पर मुखिया के चेहरे पर दिखाई दे रहीं है। रसूखदारों के कामों को करवाने के लिए पूरी अफसरशाही रास्ते पर बैठी है, पर गरीब केवल दफ्तरों के चक्कर लगा-लगा कर ही नीला होता जा रहा है। शिवराज का दम्भ और टिकट वितरण से फैले असंतोष के कारण भी भाजपा के विरोध में मतदाताओं,अफसरशाही, और अपनी ही पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को खड़ा कर दिया।

वैसे तो शिव का मुकाबला करने में कांग्रेस भी कही न कही गच्चा खा ही रही है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और टिकट वितरण के लिए किये सर्वे का आधार बने दीपक बावरिया ने भी कांग्रेस की जमीन हिला दी, क्योंकि लगभग ५० प्रतिशत विधानसभा सीटों पर टिकट वितरण के लेकर खूब असंतोष व्यक्त हुआ। कही सिंधिया की बुराई तो कही दिग्गी का विरोध।उसके बाद हुए बागियों की फेहरिस्त ने कांग्रेस को हैरत में डाल दिया था। कही जगह डेमेज कंट्रोल करने में कांग्रेस सफल भी हुई तो कही अंदरूनी कलह परिणाम को प्रभावित करेगा ही। युवा तुर्कों की अवहेलना दोनों ही पार्टियों के लिए मुसीबत बन सकती है। वर्तमान विधानसभा चुनाव में २८ प्रतिशत नए और युवा मतदाता मध्यप्रदेश के भाग्य को चुनेंगे।

चुनाव मैनेजमेंट के सर्वे और तर्कों की बात करे तो ये तय है कि मध्यप्रदेश में शिव की राह में कमलनाथ बड़ा रोड़ा बनेगे। विगत दो चुनावों में खुद की विधानसभा बुधनी में प्रचार के लिए जमीन पर नहीं उतरे ऐसे शिवराज की भी नींद उड़ा दी और अपनी ही विधानसभा में शिवराज के विरोध के स्वर उठने लगे है। मतदाता कभी शिव की पत्नी साधना सिंह को भागते है तो कभी बेटे कार्तिकेय को भला बुरा कहते है। इन्ही के बाद शिव का प्रभाव प्रदेश में कम होता जा रहा है।

मध्यप्रदेश के मतदाताओं का पलटा हुआ नाराज मन किसी बड़े बदलाव की तरफ इशारा कर रहा है। शिवराज का दम्भ भी कही भाजपा के लिए बड़ा रोड़ा न बन जाए। इन्ही सब संदेह और संशय के बीच मध्यप्रदेश में कांग्रेस के कद्दावर नेता और चुनाव के सर्वेसर्वा कमलनाथ के बड़े हुए कद और मतदाताओं की गुड़ लिस्ट में शामिल होने के कारण भी खतरे की तलवार भाजपा के गले पर लटकी नजर आ रही है।

२३० विधानसभाओं के अंदरूनी सर्वे की माने तो परिवर्तन की सुगबुगाहट तो तेज है ही, साथ ही बदलाव को लेकर कांग्रेस की तरफ उम्मीद करके देखने का माद्दा भी बड़ा है। आदिवासियों को हितग्राही भी बनाया पर वो मुख्यमंत्री आवास या प्रधानमंत्री आवास होने के बावजूद भी मतदाताओं को आकर्षित करने में कम सफल हो रहे है।

वैसे तो कई गैर जरुरी मुद्दे मध्यप्रदेश की राजनीती में घर करते जा रहे है। मूलत: यह चुनाव कांग्रेस विरूद्ध मोदी सरकार के कार्यों का ही हो रहा है। कही संघ का शासकीय कार्यालयों में शाखा लगाने पर प्रतिबन्ध लगाने का वचन हो , चाहे किसानों का कर्जा माफ़ करने का झूठा वादा हो, दोनों ही दल किसी तरह से मतदाताओं को लुभा नहीं पा रहे है, परन्तु फिर भी कमलनाथ का उम्मीद भरा व्यक्तित्व और नीतियां मामा शिवराज के लिए मुसीबत खड़ी कर रहा है। बाकी तो मध्यप्रदेश का भाग्य २८ नवम्बर को ईवीएम मशीन में बंद हो ही जायेगा और मतदाता तो उसे ही चुनेगा जो उसके दिल पर राज कर पाया होगा।

#डॉ.अर्पण जैन ‘अविचल’

परिचय : डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ इन्दौर (म.प्र.) से खबर हलचल न्यूज के सम्पादक हैं, और पत्रकार होने के साथ-साथ शायर और स्तंभकार भी हैं। श्री जैन ने आंचलिक पत्रकारों पर ‘मेरे आंचलिक पत्रकार’ एवं साझा काव्य संग्रह ‘मातृभाषा एक युगमंच’ आदि पुस्तक भी लिखी है। अविचल ने अपनी कविताओं के माध्यम से समाज में स्त्री की पीड़ा, परिवेश का साहस और व्यवस्थाओं के खिलाफ तंज़ को बखूबी उकेरा है। इन्होंने आलेखों में ज़्यादातर पत्रकारिता का आधार आंचलिक पत्रकारिता को ही ज़्यादा लिखा है। यह मध्यप्रदेश के धार जिले की कुक्षी तहसील में पले-बढ़े और इंदौर को अपना कर्म क्षेत्र बनाया है। बेचलर ऑफ इंजीनियरिंग (कम्प्यूटर  साइंस) करने के बाद एमबीए और एम.जे.की डिग्री हासिल की एवं ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियों’ पर शोध किया है। कई पत्रकार संगठनों में राष्ट्रीय स्तर की ज़िम्मेदारियों से नवाज़े जा चुके अर्पण जैन ‘अविचल’ भारत के २१ राज्यों में अपनी टीम का संचालन कर रहे हैं। पत्रकारों के लिए बनाया गया भारत का पहला सोशल नेटवर्क और पत्रकारिता का विकीपीडिया (www.IndianReporters.com) भी जैन द्वारा ही संचालित किया जा रहा है।लेखक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं तथा देश में हिन्दी भाषा के प्रचार हेतु हस्ताक्षर बदलो अभियान, भाषा समन्वय आदि का संचालन कर रहे हैं।

matruadmin

Next Post

बिटियां की पाती

Fri Nov 16 , 2018
हे माई ! मैं बोझ नहीं, मुझको यूँ ना दूत्कारों, तुम ही तो मेरी सब कुछ हो, मुझकों यूँ ना मारों, आने दो मुझको जहाँन में, नाम करूँगीं रौशन, कर दूँगीं न्योछावर मैं, मात- पिता पर जीवन । तेरी हर तकलीफ को माता, ममता से भर दूँगी, मैं भी तेरी […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।