बिटियां की पाती

archana dube

हे माई ! मैं बोझ नहीं, मुझको यूँ ना दूत्कारों,

तुम ही तो मेरी सब कुछ हो, मुझकों यूँ ना मारों,

आने दो मुझको जहाँन में, नाम करूँगीं रौशन,

कर दूँगीं न्योछावर मैं, मात- पिता पर जीवन ।

तेरी हर तकलीफ को माता, ममता से भर दूँगी,

मैं भी तेरी कोख से जन्मी, खून आपका ही रग में,

कह दो इस जहांन से माता, बेटी है मेरी छाया,

लालन – पालन करूँगीं इसकी, ये भी है मेरी काया ।

बोझ समझकर बेटी को, हे माँ तुम ना अपमान करो,

बिन नारी की सृष्टि नहीं है, ये बात सदा ही याद रखो,

बतला दो ये आज सभी को, सोच बदल जाय इनकी,

बहन न होगी तो भाई की, बाहें होगीं सुनी ।

राखी का रिश्ता पावन है, मेरे बिन कौन निबाहे,

रूखी- सूखी खाकर माँ मैं, रहूँगीं तेरे संग में,

तेरे ही आदर्शो पर चल, जीवन कर दूँगीं उज्वल,

इन लोगों के स्वार्थ के खातिर, कोख न अपनी खोना ।

हे माँ ! तुम भी गर्व करोगीं, चलोगी सीना तानें,

बेटी – बेटा में क्या अंतर, बात आज ये जानों,

बेटी बिन बेटों को माता, ब्याहोगी किस ढ़ंग से,

फिर घर की खुशियां तेरी माता, आयेगी किस रंग से ।

ना जाने क्यू बेटी को, बोझ सभी है माने,

इस अभिशाप से ग्रस्त सभी है, फिर भी ना पहचानें,

बेटी ही रिश्तों की डोरी, संग में लेकर चलती,

पत्नी, माता, बहन जो बनकर, रिश्तों की छोर को सहती ।

दिल पर हाथ रख करके मइया, सुनो आवाज ये मेरी,

बड़ी व्यथा है करूण कथा है, कौन सुने बिन तेरी,

नारी ही नारी को जाने, दूःख – दर्द की बातें,

मैं तो अभी बहुत छोटी हुँ, आप मुझे पहचानों ।

परिचय-

नाम  -डॉ. अर्चना दुबे

मुम्बई(महाराष्ट्र)

जन्म स्थान  –   जिला- जौनपुर (उत्तर प्रदेश)

शिक्षा –  एम.ए., पीएच-डी.

कार्यक्षेत्र  –  स्वच्छंद  लेखनकार्य

लेखन विधा  –  गीत, गज़ल, लेख, कहाँनी, लघुकथा, कविता, समीक्षा आदि विधा पर ।

कोई प्रकाशन  संग्रह / किताब  –  दो साझा काव्य संग्रह ।

रचना प्रकाशन  –  मेट्रो दिनांक हिंदी साप्ताहिक अखबार (मुम्बई ) से  मार्च 2018 से ( सह सम्पादक ) का कार्य ।

  • काव्य स्पंदन पत्रिका साप्ताहिक (दिल्ली) प्रति सप्ताह कविता, गज़ल प्रकाशित ।

  • कई हिंदी अखबार और पत्रिकाओं में लेख, कहाँनी, कविता, गज़ल, लघुकथा, समीक्षा प्रकाशित ।

  • दर्जनों से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रपत्र वाचन ।

  • अंर्तराष्ट्रीय पत्रिका में 4 लेख प्रकाशित ।

matruadmin

Next Post

क्रोध

Fri Nov 16 , 2018
अपमानित कराता निरंतर क्रोध विशाल।१ हानि का द्वार कहलाता अकेला छड़ का क्रोध।।२ क्रोध समाया करता विनासक रोक ले इसे।।३ घर आँगन होते मंगलमय क्रोध विनाश।४ क्रोध विनाश पछतावा कदम रोकना सदा।।५ #नवीन कुमार भट्ट परिचय : पूरा नाम-नवीन कुमारभट्ट उपनाम- “नीर” वर्तमान पता-ग्राम मझगवाँ पो.सरसवाही जिला-उमरिया राज्य- मध्यप्रदेश  विधा-हिंदी

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।