हाय! रे दादा मी टू

suresh sourabh
जब से मी टू का वायरस फैला है, तब से अच्छे-अच्छो के कच्छे उतर कर खूंटी पर टंग रहे हैं। जिनके चौखटां पर लोगों को अगाध श्रद्धा का भाव था, वह भाव-भजन बेआबरु हो कर गंदे गटर में सरकता जा रहा है, बहता जा रहा है। अब खुदा खैर करे जिनकी सालियां, बाहर वालियां, आफिस वालियां, फेसबुक वालियां दूर-दूर रही वर्ना उनके भी नक्कारखाने का नगाड़ा बज जाता। ये भी कह सकते हैं उन पर खुदा की मेहरबानी रही वर्ना आज मी टू की छीछालेदर में दैया-दैया रे कर रहे होते और अच्छी-खासी शोहरत का फालूदा या रुह आफ्जा बन रहा होता।
मेरे परम मित्र भोंदू परसाद मेरे घर उस दिन आए लम्बी आह भरते हुए बोले- भैया काम वाली बाई से अब डर लगने लगा है। कल सौ एडवान्स मांग रही थी पनसौआ उसे दे मारा, तब खींसे निकाल कर आंखों में आंखें डालकर बोली- जीते रहो ऐसे ही देते रहो। फिर नजाकत से मटकती चली गई। मेरी तो जान सूखी जा रही है। पिछले साल होली में ठिठोली करते हुए उसके साथ रंगों से उसके अंगों पर थोड़ी लीपा-पोती कर ली थी। अब डर लग रहा है जानी कि कहीं इसे मी टू का मिट्ठू टें-टें करता हुआ न मिल जाए और फिर मेरी पें-पें हो जाए। यही डर लिए दिल पर हजारों कुन्टल गम लिए घूम रहा हूं। अब ऐसा लग रहा है कि इस दिवाली में मेरा दिवाला मी टू वाले करा के ही रहेंगे।
मैंने दिलासा दी- खामखा टेंशन न लो बरखुरदार तुम्हारी काम वाली बाई फेसबुक नहीं चलाती होगी और न वो पढ़ी -लिखी होगी। माथा पीट कर बोले- इसी बात का डर है साईं कि ज्यादातर फेसबुक अनपढ़ ही चला रहे हैं। अगर अनपढ़ न चला रहे होते तो कहीं ये वायरल हो गया वो वायरल हो गया से सैंकड़ों लफडे़ न होते। आजकल यह मी टू वाला लफड़ा मेरी सांसें रोके पड़ा है। जोर-जोर से कलेजा खींचे पड़ा है। बहुत डर लग रहा है कहीं मेरी बाई को कोई पढ़ा न दे, बरगला न दे और फिर वो मुझसे आकर कहे बाबू जी! दस हजार दो वर्ना मी टू के दलदल में तोप दूंगी। मैंने कहा- खुदा बड़ा कारसाज है उसके घर देर है अंधेर नहीं। अगर आप की नीयत में खोंट रही होगी तो फंसोगे वर्ना हरि कीर्तन करो सिर में अमिताभ की तरह नवरत्न तेल डाल कर कर खोपड़ी कूल-कूल रखो। सारी टेंशन को पेंशन लेने भेजो।
भोंदू तो उदास उठकर चले गये पर जाते-जाते मेरे दिल की धड़कन बढ़ा गये इस साल मैंने भी साली के साथ होली खेली थी अब मैं अपनी साली का फेसबुक प्रोफाइल खंगाल रहा था।

#सुरेश सौरभ
निर्मल नगर लखीमपुर खीरी

matruadmin

Next Post

डॉ कुँअर बेचैन: गीत की अंगड़ाई से कविता के यौवन तक

Tue Oct 30 , 2018
रश्मिरथी डॉ कुँअर बेचैन: गीत की अंगड़ाई से कविता के यौवन तक   डॉ अर्पण जैन ‘अविचल’ दुख ने तो सीख लिया आगे-आगे बढ़ना ही और सुख सीख रहे पीछे-पीछे हटना सपनों ने सीख लिया टूटने का ढंग और सीख लिया आँसुओं ने आँखों में सिमटना पलकों ने पल-पल चुभने की बात सीखी बार-बार […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।