डा. स्वयंभू शलभ की चर्चित किताब *कोई एक आशियाँ* अब डूरस्टेपशोप्पी के वेबसाइट पर उपलब्ध

IMG-20180925-WA0005
डा. स्वयंभू शलभ की पाँचवी किताब ‘कोई एक आशियाँ’ डूरस्टेपशोप्पी सर्विसेस प्रा. लिमिटेड के वेबसाइट पर भी उपलब्ध हो गई है। ग्वालियर स्थित आईटीएम यूनिवर्सिटी के सेमिनार हॉल में बीते सोमवार को आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में कंपनी के वाईस प्रेसिडेंट पवन तिवारी एवं सीईओ प्रभव दुबे ने किताब के लोकार्पण के साथ संयुक्त रूप से इसकी घोषणा की।
इस मौके पर श्री दुबे ने कहा कि स्तरीय साहित्य को पाठकों तक सरल तरीके से पहुंचाना भी कंपनी का उद्देश्य है। इसी उद्देश्य के तहत हिंदी साहित्य की इस चर्चित किताब का चयन किया गया है।
वहीं इस मौके पर श्री तिवारी ने कहा कि आज यह कंपनी अपने यूनिक डिलीवरी मॉडल के जरिये  ग्राहकों को कम से कम समय में हर प्रोडक्ट उपलब्ध करा रही है।
मौके पर कैटेलिस्ट डिज़ाइनर के सीईओ आकाश गौहर ने कहा कि उन्हें इस बात का फख्र है कि इस किताब का कवर डिज़ाइन तैयार करने का मौका उनकी कंपनी को मिला।
इस मौके पर कंपनी के एमडी शिरीष गुप्ता एवं डायरेक्टर पिंकू जायसवाल ने इस किताब की थीम के बारे में बताते हुआ कहा कि ‘कोई एक आशियाँ’ जीवन के विभिन्न रंगों का एक खूबसूरत गुलदस्ता है जिसकी चारों कहानियाँ प्रेम के रूहानी अहसासों से सराबोर हैं।
गौरतलब है कि यह कंपनी आईटीएम यूनिवर्सिटी, ग्वालियर के छात्र प्रभव दुबे एवं सौरभ शलभ द्वारा स्टार्टअप के रूप में शुरू की गई थी।

matruadmin

Next Post

बेटियाँ

Tue Sep 25 , 2018
उमंग सा भरा बचपन तरंगों से भरा जीवन द्वेष नहीं कभी किसी मन घर आंगन में फुदकती रहती। चिड़िया जैसी चहकती रहती। हस्ती रहती हर पल माँ-बाप के घर पर। समय है जो रुकता नहीं कभी किसी के पास टिकता नहीं। बढ़ता जाता पल-पल बाँह फैलाए इस चिड़िया को। उमंग […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।