नई सोच

aditi rusiya

रिचा पढ़ी लिखी थोड़ी नए ख़यालात की लड़की थी उसने दिल्ली से एम बी ए किया था । उसकी शादी छोटे शहर में हुई , जहाँ बहुएँ आज भी थोड़ा पर्दे में रहती हैं । रिचा के घर का माहौल भी थोड़ा पुरतनपंथी वाला था । रिचा जब शादी होकर आई तो उसने देखा जब तक घर के बड़े खाना नहीं खा लेते तब तक घर में कोई भी महिला खाना नहीं खाती । दिन भर सिर ढाँक कर रहती हैं । महिलाओं का घर से बाहर जाना भी उचित नहीं माना जाता ।
उससे रहा नहीं गया उसने अपनी जेठानी से पूछा भाभी आप भी ये सारे नियम क़ानून मानती हैं । आप तो ख़ुद इतनी पढ़ी लिखीं है उसके बावजूद भी ? मैं ते नहीं कहती भाभी कि ये सारी बातें ग़लत हैं पर ! इन सब को बदला भी जा सकता है ।
नहीं नहीं रिचा तुम बिल्कुल मत बोलना तुम दादी को जानती नहीं । दादी  ग़ुस्सा बहुत तेज़ है । तुम अभी नई नई हो ।
तो क्या हुआ भाभी ?
आपको भूख नहीं लगती मेरा तो भूख के मारे बुरा हाल हो रहा है ।
मम्मी जी मम्मी जी चलिए न दो बज गए खाना लगा दूँ ।
नहीं रिचा अभी दादा जी ने खाना नहीं खाया बाद में ।
ये क्या मम्मी आपको दवाइयाँ लेनी होती हैं न और दादी को भी ।
आप टाईम से दवा नहीं लेती इसलिए तो आपको इतनी समस्याएँ हैं । खाना पीना सही समय पर होगा तो स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा ।क्यों भाभी  सही कहा न मैंने ।
अब आप हीबोलो न दादी । मैं क्या बोलूँ तुम तो आज की आई अपने नियम क़ानून चलाने लगीं । कल बोलोगी हमको घर से बाहर नौकरी करने जाना है , तो हम सिर नहीं ढाँक सकते । ख़ुद तो नए फैसन की हो दूसरी बहुओं को भी बिगाड़ के रख दोगी …….
दादी दादी ….. एक मीनिट आप मुझे अपनी बेटी मानती हैं न आप कहती हैं न कि हम आपकी बहुएँ नहीं बेटियाँ हैं । क्या आप अपनी बेटियों का नौकरी करना पसंद नहीं करती ? जब नीरू दीदी नौकरी कर सकती हैं तो फिर हम क्यों नहीं ।
भाभी भी इतनी पढ़ी लिखीं हैं मैं भी इसमें परेशानी ही क्या है ?
आज मैंने एम बी ए किया है अगर मैं इनके साथ इनके व्यापार में हाथ बटाना चाहूँ या भाभी तो बुराई क्या है ।
दादी आज लोग कहाँ से कहाँ पहुँच गए पर आप लोग अपनी सोच नहीं बदल पाए ।
आपको अपनी सोच बदलनी होगी दादी ।
चुप रहो ! बहुत देर से बहस कर रही हो रिचा । तुम्हें शर्म नहीं आती  तरह दादी से बहस करते ।
चलो चलो यहाँ से रिचा । मैंने पहले ही मना किया था तुम्हें पर तुमने मेरी बात नहीं मानी ।
क्या हो रा है भाई ये शोर कैसा ?
कुछ नहीं नई बहुरानी ज़रा नए ख़यालात की हैं घर के क़ायदे क़ानून  बदलना चाहती हैं । कह जो कुछ भी हुआ सब कुछ दादी ने दादा जी और घर के सदस्यों को बता दिया ।
हाँ सही ही तो कह रही है बहु , वो आज की है नए ख़यालात हैं उसके कभी न कभी तो बदलना ही होगा ये सब । आज कल सभी पढ़ी लिखी बहुओं की सोच अलग होती है राधा हम उन्हें जितना बाँधेंगे वो उतनी ही हमारे ख़िलाफ़ जाएँगी । आज की पीढ़ी *नई सोच* रखती है हमें ही समय के अनुसार अपने आप को परिवर्तित करना होगा ।
इसमें बुराई ही क्या है ।
रिचा , शुभी कहाँ हो भाई चलो आज से सारे नियम क़ानून ख़त्म । आज से हम सभी नई सोच के साथ  अपनी जीवन शैली को अपनाते हैं ।

#अदिति रूसिया
वारासिवनी

matruadmin

Next Post

आचार्यश्री के प्रति मुंबई वालो की भावनाये  

Tue Aug 7 , 2018
विद्यासागर जी की राह निहार के। मुंबई वाले कब से खड़े है इंतजार में  / सब की अँखियों के नूर, सब के दिलो के सुरूर / चाहे रहो कितनी दूर,लाना है मुंबई में ज़रूर // विद्यासागर जी की राह निहार के। मुंबई वाले कब से खड़े है इंतजार में  / […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।