
जागो नौजवानों जागो
उठो एक क़दम बढ़ाओ
आगे आओ तुम सब
एक *क्रांति* सी ले आओ
🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄
पूरी धरा को आच्छादित
तुम कर जाओ वृक्षों से
दूर करो *तुम पीर धरा* की
बहते आसूँ हैं इसके
🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄
जो दिखते न हर किसी को
सहती आई है धरा
देख रही असहाय खड़ी
अपने ही वृक्षों का होते विनाश
🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄
दर्द न इसका किसी को पता
कराहती अकेली खड़ी धरा
सीना फाड़ चित्तकार रही
न काटो मेरे वृक्षों को
🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄
करुण रुदन कर रही
कह रही सबसे आज धरा
पल्लवित कर दो आज तुम
मेरी सूनी गोद के हर एक कोने को
🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲
#अदिति रूसिया
वारासिवनी
Next Post
" ग़दर "
Wed Jul 25 , 2018
ग़दर मचा रखा है , दिल में सांसों में तूफान सा है । तेरा इश्क वज़ूद है मेरा, एक इम्तिहान सा है ।। आरज़ू , हसरतें तुम्हीं से है, फिर भी दिल हैरान सा है । आहटें महसूस होती है हर पल […]

पसंदीदा साहित्य
-
January 26, 2019
गणतंत्र
-
February 19, 2020
ताजमहल
-
May 20, 2020
राष्ट्रीय आंचलिक संस्था मे महाकविसम्मेलन संपन्न
-
June 10, 2021
आखिर सूरज हार गया
-
August 9, 2018
तिरंगा और आज का युवा
