जन्नत के बहाने क्यों दोज़ख़ की तरफ़ ले जाते हो ए जिहाद वालों क्यों तुम मासूमो को बरगलाते हों। बताओ कौन से ख़ुदा ने कहा है पाक है क़त्ल-ए-इंसाँ ख़ुदाई में वो अपनी मोहब्बत करने को तुमसे कहता है। हूर की बात तुम करते हो जो जन्नत में मिलेगी पर क्यों छुपाते हो, दोज़ख़ भी न मिलेगा इस ख़ूनी खेल के बाद। इशरत-ए-इंसाँ है मोहब्बत में मिट जाना फिर क्यों नफ़रत में जल के औरों को जलाते हो। साजिशों में क्या रखा हैं गुनाहों के अलावा क्यों तुम इस कायनात में गड़बड़ी फैलाते हो। फ़राइज़ तले गुज़ारिश है तुमसे जिहाद वालों छोड़कर राह-ए-कुफ़्र अमन से ज़िंदगी बिता लो। #डॉ. रूपेश जैन ‘राहत’

कुछ तो शर्म करो दिल्ली, क्या बुरा हाल किया अन्नदाता का। मिट्टी से ये सोना निकाले, अनमोल पूत भारत माता का।। तपती धूप की गर्मी में भी उफ्फ तक ना ये करता है। पाला पड़ती सर्दी में भी देखो इसका बदन ठिठुरता है। सरकार ने इतना मजबूर किया ये आत्महत्या […]

ख्याल दिल में तेरा आया न होता नैन  जो  तुझसे  लड़ाया न होता कहना चाहती थी तुझसे मेरी आँखे कह जाती तो ख़त आया न होता जिगर में तेरे मैं तेरा बन के रहता जो किया तूने मुझको पराया न होता जलाए चराग़ मैंने तेरे दिल में जलते गर तूने […]

कर वंदना  तेरे चरणों में आज आज्ञा दो परमात्मा जग के काज। तेरा मेरा करते वय गयी अब तक कुछ पल करलो वंदना बंद पलक वन्दन उनका करो सब मिल कर आज जो बचाये कुंवारी कन्या की लाज॥ देश दुनियाँ में हो जो हे दयनीय  उन्हे बनाओ  सब मिल  वंदनीय […]

कोहरा, वैसे ही नहीं छा जाता जैसे, छा जाता है रोज उजियारा और अँधेरा अपने निश्चित समय पर   निसर्ग के उच्छ्वासों का वाष्पित उद्बोधन है कोहरा जिसकी सीली- सीली छुवन से पसीज उठती है धरती की हरीतिमा, सो जाती है धूल सड़कों की और विलंबित हो जाती है वक्त […]

बिस्तर पर नींद नहीं आती अर्थी बनवाया दो यारो फूलों से काम नहीं चलेगा अंगारों पर सुला दो यारो आशियाने की दीवार पर अपनी तस्वीर छोड़ कर मैं सोना चाहता हू कफ़न ओढ़ कर यार दो स्तो कफन‌ बने मेरा तिंरगा प्यरा यही है आरज़ू अपनी सरहदें लहू मांगती है […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।