कभी भूलो नही अतीत अपना कभी भूलो नही देखा सपना मन की आरजू भी पूरी होगी याद रहे बस परमात्म अपना ऊंचाइयों को छूकर भी जो जमीन अपनी नही छोड़ते उनकी तरक्की मे है दुआएं माँ की झट से पूरा हो जाता देखा सपना मंजिल मिलने पर न आये घमण्ड […]
घायल जिस्म में जान अब भी बाकी है, कहता है पाना है जो मुकाम वो अभी बाकी है। बेशक आज कमज़ोर है घायल है मगर खुदसे लड़ने को राज़ी है, बहुत तडपा है ज़िन्दगी में आगे और तड़पना पड़े तो कोई गम नहीं के पाना है जो मुकाम वो अभी […]
मनुज श्रेष्ठ के कर कमलों को लिखने का अधिकार मिला माँ श्वेता का वरदान मिला लेखनी को सम्मान मिला शब्दों को अनुपम जहान मिला उड़ने का अरमान मिला मन पँखों को आसमान मिला । लिखने का अधिकार मिला ।। सपनों को है आकार मिला खुशियों का संसार मिला कल्पना रूप […]
बढ़ापे के हालात दर्शाने का एक प्रयास मैंने उसे रुक-रुक कर चलते हुए देखा है, उम्र ज्यादा होते हुए भी झुककर चलते देखा है, लगा जैसे उसे किसी बोझ ने दबा रखा हो, मैंने उसे हर दो कदमों में ठहरते हुए देखा है, मन में आँसू छुपा कर उसे दिल […]
कभी कभी मुस्कुरा भी दिया करो यारों, चेहरे पर उदासियां अच्छी नहीं लगती । माना गम बहुत है इन राहों में मगर, जिंदगी में मायूसियां अच्छी नहीं लगती। उदासियां थामती है निराशा का दामन, और मायूसियां घोर अंधेरे फैलाती है । मगर मेरे यार, चेहरे की मुस्कुराहट तो, अमावस की […]
कुछ ख़ास नहीं बस दिल करता है, तेरे संग जीने मरने का मन करता है। जब सामने तेरा चाँद सा मुखड़ा, आँखे नीली सागर सी। होंठ तेरे एक शराब का प्याला, तू लगती मधुशाला सी। कुछ ख़ास नहीं बस दिल करता है, तेरे संग जीने मरने का दिल करता है। […]
मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।
वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।