भगवान की बनाई इस सृष्टि में जो महत्व सरिता का होता हैं । उससे बढकर महत्व बच्चों के लिए जीवन मे माता-पिता का होता हैं ।। इनका आशीष जैसे कडी धूप में शीतल छाया जैसा होता हैं । माता-पिता की विनम्रता के आगे पाषाण हृदय भी नम पड़ जाते हैं […]
वेलेंटाइन डे, अर्थात निः स्वार्थ प्रेम-दिवस क्या प्रेम जिंदा है समाज में या सिर्फ आकर्षण या हवस तक सिमट कर रह गया।आज हम रोम के क्रूर शासक जो तीसरी शताब्दी में वहाँ विवाह न करने का आदेश दिया उसके खिलाफ संत वेलेनटाईन ने आवाज उठायी बल्कि कईयो की शादी भी […]
माफ़ करना जी !! मौसम है प्यार का और हमें प्यार करने की फुरसत नही !! फागुनी दिन प्यार के इकरार के ,,, और महुआ की बसंती मस्तियाँ अभी तो गा रहे ‘बसंत राग’ और कुछ सुनाने की फ़ुरसत नही !! जीवन के अंकुरों से भर गयी हैं डालियाँ क्यारी-क्यारी […]
समय जब जब करवट बदलता । कभी अच्छे दिन कभी बुरे लाता।। श्री राम को भी वनवास दिखाता। फिर आम जन को सुख पहुंचाता।। कितने असुरों का उद्धार कराता। ऋषि मुनियों के दुखों को भगाता।। शबरी मैया के घर श्रीराम बुलाता। समय ही है जो सबको मिलवाता।। पांडवों को धर्म […]
राजनीति में कोई किसी न तो स्थाई विरोधी है और न ही स्थाई हितैषी है। राजनीति का खेल एक ऐसा खेल है जिसमें ह्रदय का प्रयोग कम और मस्तष्कि का प्रयोग अधिक किया जाता है। प्रत्येक राजनेता अपने-अपने राजनीतिक लाभ एवं हानि का आंकलन हमेशा करते रहते हैं। जैसे किसी […]
राजनीति अब वोटों का खेल कर दो वादे कुछ भी अनेक जो कभी न पूरे होने वाले मंहगाई की बात करने वाले जितना चाहे बांट सको बांटो चाहे खजाना खाली हो बगिया तो रो ही सकती है माली ही जब स्वार्थी हो जायेगा भ्रष्टों का क्या बिगड़ेगा जो अभी व्यवस्था […]
मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।
वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।