अक्सर ही हम, रोना रोते रहते हैं अपनी फूटी किस्मत का, चाहे हमको मिला हो कितना भी,अधिक क्यों नl नहीं होता आत्मसंतोष, कभी भी हमको। चाहते ही हैं- और अधिक,और अधिक। ये कैसी चाहत है,सोचा है कभी!                            […]

कितना आसान है, अपने जीने के लिए दूसरे को मार देना। अपनी खुशी के लिए, दूसरे को तार देना। मजबूरी में  झूठ बोलना, तो फिर भी समझ में आता है लेकिन जब बेवजह, कोई  किसी का दिल दुखाता है तो इस मसखरेपन में ,एक बचकानापन नजर आता है। कैसे कहूँ […]

हिन्दी को प्रचलित तौर पर माथे की बिंदी कहा जाता है। जिस तरह सही बिंदी लगाने मात्र से नारी का व्यक्तित्व प्रभावशाली हो जाता है,ठीक उसी तरह हिन्दी भाषा के शुद्ध प्रयोग से साहित्य और हमारे लेखन की महत्ता भी बढ़ जाती है लेकिन आज देखने में यह आ रहा है कि इसके मूल […]

अषाढ़ बीता सावन बीता, आंगन रहा रीता का रीता। कुदरत ने घुमाई ऐसी छड़ी लगी अब भादो की झड़ी॥ जब जागो तब सवेरा है, आंख मीची के अंधेरा है। देर है पर नहीं  है अंधेर, सब है ये समय का फेर॥ जल  है  तो  जीवन  है, जल बिन सिर्फ अगन […]

‘बरेली  की बर्फी’ को देखा तो याद आया आगरे का पेठा, राजिस्थानी  घेवर  और  मथुरा  के पेड़े पर  दिल एंठा। गुजरात  की सोन पपड़ी  और बंगाल के रसगुल्ले, कौन होगा जो जवानी के ये रसभरे किस्से भूले। मारवाड़ी  काजू  कतली  और रसीली रबड़ी, जो कालेज के दिनों में करती थी […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।