मेरा भारत

nilesh jha
काश तू किसी इंसान के घर पैदा होता
ना तू कभी हिन्दू होता ,ना मुसलमाँ होता ।।
तू क्यों खुशनुमा विविधता को तोड़ रहा
स्वार्थ को क्यों देश भक्ति से जोड़ रहा।
यहां पल पल लोग कण कण में टूट रहे हैं
लोग धर्म के आड़ में क्षण क्षण में फुट रहे हैं।
क्यों इन छद्मियों का अनुकरण कर रहा है
धर्म रूढ़ियों से मानवता का चीर हरण कर रहा है ।
आब ओ हवा में अब यूँ काला ज़हर घुल गया
मजहब की नुमाईश का ठेका, चंद छद्मियों को मिल गया ।
दुश्मनो से टकराने हमें ,हमेशां से ख़ुमार हैं
क्यों सामना अपनों से करने अब हम तैयार हैं ।
सभी के खून से सिपाहियों ने सींचा है हिंदुस्तान को
किस अकेले ने लुटाया है कब ,आज़ादी में अपनी जान को ।
गर्म हो या नर्म , सभी आक्रोश के तरीके थे
गुस्सा हो खामोशी ,हुकूमत की खिलाफत के तरीके थे ।
अब क्यों बाँट रहे मजहबी तरीकों में
पूजा करने या इबादत के सलीको में ।
जानता हूँ कोई नहीं सीखेगा देश प्रेम ,की चंद पंक्तियों से
आज़ादी में मर मिटे भारत के सच्चे जंगियों से
जो गीता बाइबिल कुरान के असली मकसद से नहीं सीखे ।
वो देशप्रेम की समर्पित भावनाओं से क्या सीखें।
बस अंत में एक छोटी सी बात जानी है
मानवता ही मरने के बाद,साथ जानी है।
     #नीलेश झा ‘नील’
 
परिचय:
नाम: नीलेश झा ‘नील’
पिता का नाम :श्री बृजेश झा
माता की नाम:श्रीमती शोभना झा
जन्मतिथि : 27 सितंबर 1986
शिक्षा : LLB , MBA, MSC.cs
शिक्षणस्थान:रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर , माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल मप्र
संप्रति: अधिवक्ता मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर , जिला एवं सत्र न्यायालय मंडला 
प्रकाशन:देश की प्रतिष्ठित विभिन्न पत्र- पत्रिकाओं में नियमित रचनायें एवं समीक्षाएं प्रकाशित!
विधा :- मुक्तक , बाल साहित्य, कविताये, लघुकथा , कहानियां , व्यंग्य , समीक्षाएं, समसामयिक विषयों पर लेख ।।
संपर्क सूत्र: देवदरा मंडला (मध्यप्रदेश)

matruadmin

Next Post

पिता चालीसा

Mon Jun 11 , 2018
दोहा पुरूष पिता राजा बनें, परम पिता परमेश। पुरुष सृजन सृष्टि करें नशते सभी क्लेश।।    पिता-चालीसा    (चौपाई छंद)              १ पिता रुप मे महिमा भारी। निशदिन गाती सृष्टि सारी।।                  २ परम पिता परमेश्वर कहते। सबके […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।