हिन्दी पूजन से राजधानी दिल्ली में आरम्भ हुआ हिन्दी महोत्सव 2023

0 0
Read Time1 Minute, 44 Second

साहित्यकारों ने किया हवन और पूजन

गाज़ियाबाद। हिन्दी के प्रचार के लिए मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा विगत चार वर्षों से सितम्बर माह को हिन्दी माह के रूप में मनाया जाता है। इसी तारतम्य में दिल्ली इकाई द्वारा में हिन्दी महोत्सव 2023 का शुभारंभ रामा मोटर्स पर संस्थान के पदाधिकारियों और साहित्यकारों द्वारा माँ हिन्दी का पूजन व हवन कर किया गया।

इस अवसर पर मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भावना शर्मा, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश चावला सहित वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश प्रजापति, जगदीश मीणा, अशोक प्रजापति, किरण जी, अनिल गुप्ता, कृष्णा, अतुल कई लोग मौजूद रहे।
गौरतलब है कि मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा सितम्बर माह में प्रत्येक दिन देश के अलग-अलग स्थानों पर हिन्दी भाषा प्रचार संबंधित आयोजन कर हिन्दी भाषा के प्रति जनजागृति किया जाएगा। ऑनलाइन एवं ऑफ़लाइन दोनों ही तरीकों से विभिन्न आयोजन, प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी। इस महोत्सव में देश के प्रत्येक राज्यों को संस्थान द्वारा जोड़ा जा रहा है।

matruadmin

Next Post

पुस्तक समीक्षा - पापा ने सही कहा था (बाल कहानी संग्रह)

Sun Sep 3 , 2023
पुस्तक :पापा ने सही कहा था (बाल कहानी संग्रह) लेखिका : इंदिरा त्रिवेदी प्रकाशक : भव्या पब्लिकेशन (मध्य प्रदेश) मूल्य : रुपए 200 मात्र अक्सर कहा जाता है कि नैतिक मूल्यों ,विज्ञान के क्षेत्र में हो रही तरक्की, सामाजिक व्यवहार, शिष्टाचार और मिलनसारिता जैसे विषयों की जानकारी बच्चों को देना […]

नया नया

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।