
राम से बड़ा कोई नही
अहंकार ज़रा भी नही
सर्वशक्ति के स्वामी है
विनम्रता में सानी नही
मर्यादा का खजाना है
उनसे बड़ा दानी नही
राजनीति से बड़े है वे
सृष्टि थामे खड़े है वे
जो राम से बड़ा दर्शाते हैं
रावण वे ही कहलाते है
सत्ता आज है कल नही
राम तो होंगे रावण नही।
#श्रीगोपाल नारसन

