क्या कहानी हो गई ।

2 0
Read Time2 Minute, 39 Second

प्रेम की बातें अचानक बेइमानी हो गई
आजकल तो प्रेम करना जान जानी हो गई।
ना करूं स्पर्श उनका ना लगाएं अब गले
पहले क्या था और देखो क्या कहानी हो गई।।

देखकर मुझको वो खुद मेरी दिवानी हो गई
लत मोहब्बत की लगी और वो रुहानी हो गई।
अब वो कहती एक मीटर का रखो तुम फासला
मास्क सेनेटाइजर की अब वो ध्यानी हो गई।।
पहले क्या था और देखो क्या कहानी हो गई।।

उंगली में उंगली फंसाना परेशानी हो गई
दूर अपने से किया तो खुद हैरानी हो गई।
प्रेम में चुम्बन न लेना भूल जाओ अब उसे
जान भी ले जायेगी गर सावधानी खो गई।।
पहले क्या था और देखो क्या कहानी हो गई।।

गर्म थी पर ठंडी देखो चाय छानी हो गई
हाथ को छूने गले मिलने से हानी हो गई।
या मेरे मौला ये कैसा दौर है बतला मुझे
दूर से ही देख आंखें पानी पानी हो गई।।
पहले क्या था और देखो क्या कहानी हो गई।।

कभी पत्थर कभी वाइरस का आफत आसमानी हो गई
देख ले कैसी किसानों की किसानी हो गई।
ना दिखे ना बोले कुछ पर काम अपना कर रहा
ख़बरें तो अब बस कोरोना की ज़ुबानी हो गई।।
पहले क्या था और देखो क्या कहानी हो गई।।

अपने घर में कैद हैं ज्यो काला पानी हो गई
घर तो अब ना घर लगे कि चूहेदानी हो गई।
हक़ का पैसा भी न देते काम ज्यादा लेते थे
सोचता हूं आज कैसे दुनिया दानी हो गई।।
पहले क्या था और देखो क्या कहानी हो गई।।

धन धरा रह जायेगा गर मेहरबानी हो गई
गर कोरोना की तेरे घर निगहबानी हो गई।
सोचता मैं अमर लेकिन देख मैं भी मर रहा
अहंकारी सी मेरी बातें तूफानी हो गई।।
पहले क्या था और देखो क्या कहानी हो गई।।

करते करते काम कुछ हमसे शैतानी हो गई
बख्श दे मेरे खुदा जो भी नादानी हो गई।
शान्ति दे समृद्धि दे कोरोना को अब खत्म कर
हो गया “एहसास” क्यो ये परेशानी हो गई।।
पहले क्या था और देखो क्या कहानी हो गई।।

#अजय एहसास
अम्बेडकर नगर (उ०प्र० )

matruadmin

Next Post

कोरोना के कान

Mon Mar 30 , 2020
इक छोटा सा वायरस,दहशत में संसार। कोरोना ने रोक दी,जीवन की रफ्तार।। साफ-सफाई स्वच्छता,साबुन का उपयोग। कोरोना की श्रृंखला,तोड़ेंगे हम लोग।। धर्म,जाति,मज़हब नहीं,ऊँच,नीच ना रंग। कोरोना का वायरस,करे सभी को तंग।। क्यों दें हम परिवार को,जीवन भर की टीस। दृढ़ता पूर्वक काट लें,घर में दिन इक्कीस।। रखें दूरियाँ जिस्म से,दिल […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।